राम चरण-उपासना से पहले इन सितारों के घर गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी, एक साथ मिला डबल आशीर्वाद

These Stars Blessed With Twins: साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के घर बीते दिन जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। लेकिन बता दें कि उनके अलावा भी कई सितारे ऐसे हैं जिनके घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी थी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 2 2026, 12:04 IST
इन सितारों के घर जुड़वा बच्चों ने लिया जन्मImage Credit : Star's Instagram01 / 08

इन सितारों के घर जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म

These Stars Blessed With Twins: साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के घर बीते दिन जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। राम चरण और उपासना कामिनेनी बीते दिन एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने। उन्हें इस खुशखबरी के लिए फैंस से भी जमकर बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन बता दें कि उनसे पहले भी कई सितारे ऐसे रहे हैं जिनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर संजय दत्त तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

करण जौहर (Karan Johar)Image Credit : Star's Instagram02 / 08

करण जौहर (Karan Johar)

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों के पिता बने। उनकी बेटी का नाम जहां रूही है तो वहीं बेटे का नाम यश है।

सनी लियोन-डेनियल वीबर (Sunny Leone-Daniel Weber)Image Credit : Star's Instagram03 / 08

सनी लियोन-डेनियल वीबर (Sunny Leone-Daniel Weber)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियर वीबर भी सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटों के माता-पिता बने। उनके बच्चों का नाम अशर और नोआह है।

संजय दत्त-मान्यता (Sanjay Dutt-Manyata)Image Credit : Star's Instagram04 / 08

संजय दत्त-मान्यता (Sanjay Dutt-Manyata)

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और मान्यता दत्त भी जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा हैं। मान्यता दत्त ने साल 2010 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जहां बेटी का नाम इकरा है तो वहीं बेटे का नाम शहरान है।

नयनतारा-विग्नेश शिवन (Nayantara-Vignesh Sivan)Image Credit : Star's Instagram05 / 08

नयनतारा-विग्नेश शिवन (Nayantara-Vignesh Sivan)

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने अपनी शादी के कुछ महीनों बाद ही जुड़वा बच्चों के जन्म का ऐलान किया था। नयनतारा और विग्नेश सरोगेसी की मदद से जुड़वा बेटों के मम्मी-पापा बने।

प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ (Preity Zinta-Gene Goodenough)Image Credit : Star's Instagram06 / 08

प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ (Preity Zinta-Gene Goodenough)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ भी सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने। एक्ट्रेस के घर 2021 में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था। जहां बेटी का नाम उन्होंने जिया रखा है तो वहीं बेटे का नाम जय है।

शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा (Shatrughn Sinha-Poonam Sinha)Image Credit : Star's Instagram07 / 08

शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा (Shatrughn Sinha-Poonam Sinha)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस पूनम सिन्हा ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। उनके बेटों का नाम लव और कुश है। अक्सर बॉलीवुड स्टार अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं।

नमिता-वीरेंद्र चौधरी (Namitha-Veerendra Chowdhary)Image Credit : Star's Instagram08 / 08

नमिता-वीरेंद्र चौधरी (Namitha-Veerendra Chowdhary)

साउथ एक्ट्रेस नमिता और वीरेंद्र चौधरी ने साल 2017 में शादी रचाई थी। वहीं साल 2022 में उनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। नमिता ने बहुत बार अपने बेटों के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!