​आउट्साइडर होकर बॉलीवुड स्टारकिड्स की नाक में दम कर रहे हैं ये एक्टर, हर चीज में हैं 100/100​

​राजकुमार राव से लेकर तृप्ति डिमरी तक इन दिनों ऐसे स्टार्स का जादू बॉलीवुड में छाया हुआ है जो अपनी मेहनत के दम पर स्टार बने हैं। इन सितारों ने बॉलीवुड स्टारकिड्स को पीछे छोड़ दिया है और हर जगह छाए हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है ये स्टार्स।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Oct 7 2024, 16:12 IST
आउट्साइडर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स Image Credit : Instagram01 / 08

आउट्साइडर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में एक बात बार-बार कही जाती है और लोगों का भी मानना है कि यहां स्टारकिड्स का राज चलता है। एक्टर-डायरेक्टर का बेटा या बेटी ही बड़ा स्टार बन सकता है। लेकिन, आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड का हिस्सा नहीं थे और इन्होंने यहां आकर अपनी अलग पहचान बनाई। इस लिस्ट में राजकुमार राव से लेकर कृति सेनन का नाम शामिल है ।

राजकुमार राव ( Rajkumar Rao) Image Credit : Instagram02 / 08

राजकुमार राव ( Rajkumar Rao)

दिल्ली का सीधा-साधा लड़का अब बॉलीवुड पर राज कर रहा है। सिम्पल से परिवार से आया राजकुमार राव आज बैक टू बैक फिल्में लेकर आ रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म स्त्री 2 ने छप्परफाड़ कमाई की है।

आयुष्मान खुराना ( Ayushman Khurrana) Image Credit : Instagram03 / 08

आयुष्मान खुराना ( Ayushman Khurrana)

आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो रोडीज से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म विक्की डॉनर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह बॉलीवुड में ऐसे छाए कि हर कोई उन्हें देखता रह गया। उनकी फिल्म देखने के लिए फैंस इंतजार में रहते हैं।

विक्रांत मेस्सी  ( Vikrant Messey)Image Credit : Instagram04 / 08

विक्रांत मेस्सी ( Vikrant Messey)

विक्रांत मेस्सी वो अभिनेता हैं जो हर किरदार में ढल जाते हैं। वेब सीरीज से अपना करियर शुरू करने वाले विक्रांत की बॉलीवुड में डिमांड बढ़ गई है। हाल ही में वह सेक्टर 36 में नजर आए थे। इसके बाद उनकी फिल्म साबरमती रिपोर्ट रिलीज होने जा रही है।

कृति सेनन ( Kriti Sanon) Image Credit : Instagram05 / 08

कृति सेनन ( Kriti Sanon)

बॉलीवुड की सोनी कुड़ी कृति सेनन अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जादू चला रही है। कृति सेनन का बॉलीवुड से कोई पुराना रिश्ता नहीं है। वह एक आउट्साइडर है जो हर जगह छाई हुई है। वह हाल ही में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आई थी।

सिद्धांत चतुर्वेदी ( Siddhant Chaturvedi) Image Credit : Instagram06 / 08

सिद्धांत चतुर्वेदी ( Siddhant Chaturvedi)

बॉलीवुड का मोस्ट डिमांडिंग मुंडा सिद्धांत चतुर्वेदी बनने आए थे सीए बन बैठे हीरो, वह ऐसे बैकग्राउंड से आए जहां किसी को फिल्मी दुनिया का रास्ता पता नहीं था। लेकिन, सिद्धांत की मेहनत रंग लाई, वेब सीरीज'लाइफ सही है' से करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धांत अब तृप्ति डिमरी के साथ धड़क 2 में नजर आने वाले हैं।

तृप्ति डिमरी ( Tripti Dimri) Image Credit : Instagram07 / 08

तृप्ति डिमरी ( Tripti Dimri)

तृप्ति डिमरी जब से एनिमल से छाई है हर जगह उन्ही के चर्चे हो रहे हैं। तृप्ति डिमरी इन दिनों बॉलीवुड पर राज कर रही है। वह बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रही है। जल्द ही उनकी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज होने वाली है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Siddharth Malhotra) Image Credit : Instagram08 / 08

सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Siddharth Malhotra)

बेहद कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता नेवी में ऑफिसर थे। सिद्धार्थ को बचपन से ही फिल्मों का शौक था जिस वजह से वह मॉडलिंग में आ गए। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई और छा गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!