First Week Grosser 2026: लाख कोशिशों के बाद 'धुरंधर 2' की गद्दी नहीं हिला पाई 'राजा शिवाजी', लिस्ट में मिली ये जगह

First Week Grosser Movies: एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म राजा शिवाजी साल 2026 की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Authored by: अभयUpdated May 8 2026, 11:46 IST
इन फिल्मों ने पहले हफ्ते में काटा गदर, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 07

इन फिल्मों ने पहले हफ्ते में काटा गदर, देखें लिस्ट

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राजा शिवाजी ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म राजा शिवाजी की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। फिल्म पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इसी के साथ राजा शिवाजी साल 2026 की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है।

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)Image Credit : IMDb02 / 07

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)

एक्टर रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) अब भी इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। फिल्म धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में 649 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बॉर्डर 2 (Border 2)Image Credit : IMDb03 / 07

बॉर्डर 2 (Border 2)

सनी देओल की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 244.97 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में सनी देओल के साथ अहान शेट्टी और वरुण धवन भी अहम रोल में थे।

​भूत बंगला (Bhooth Bangla)Image Credit : IMDb04 / 07

​भूत बंगला (Bhooth Bangla)

फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.75 करोड़ रुपये रहा था।

​राजा शिवाजी (Raja Shivaji)Image Credit : IMDb05 / 07

​राजा शिवाजी (Raja Shivaji)

रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म राजा शिवाजी ने पहले हफ्ते 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

​ओ रोमियो (O'Romeo)Image Credit : IMDb06 / 07

​ओ रोमियो (O'Romeo)

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो (O'Romeo) ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 41.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में 5वें नंबर पर है।

​मर्दानी 3 (Mardaani 3)Image Credit : IMDb07 / 07

​मर्दानी 3 (Mardaani 3)

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) लिस्ट में छठे स्थान पर है। फिल्म मर्दानी 3 का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.55 करोड़ रुपये रहा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!