मोनोकिनी पहन प्रेग्नेंट Karishma Tanna ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज से इंटरनेट पर लगाई आग

Karishma Tanna Photos: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी में अपना बोल्ड लुक दिखाकर इंटरनेट हिला दिया है। करिश्मा की इन फोटोज पर फैंस भर भरकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए आपको करिश्मा की एक-एक फोटो दिखाते हैं।

Authored by: कविताUpdated May 5 2026, 17:41 IST
करिश्मा तन्ना ने दिखाया बोल्ड लुकImage Credit : Instagram01 / 07

करिश्मा तन्ना ने दिखाया बोल्ड लुक

Karishma Tanna Bikini Photos: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। करिश्मा ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज देकर फैंस को खुश कर दिया था, जिसके बाद से ही फैंस लगातार करिश्मा पर निगाहें बनाए हुए हैं। एक्ट्रेस के हर पोस्ट पर लाखों में लाइक आ रहे हैं, लेकिन अब करिश्मा ने प्रेग्नेंसी टाइम में अपना बोल्ड अवतार दिखाकर फैंस को इप्रेस कर दिया है। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना मोनोकिनी पहन कहर ढा रही हैं। आइए आपको एक-एक फोटो दिखाते हैं।

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना ने पहनी बिकिनी Image Credit : Instagram02 / 07

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना ने पहनी बिकिनी

करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में कहर ढा रही हैं। करिश्मा ने इन फोटोज में बिकिनी पहन अलग अलग पोज दिए हैं।

करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंपImage Credit : Instagram03 / 07

करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

करिश्मा तन्ना ने इस मोनोकिनी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर में वह प्रेग्नेंसी में भी अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। करिश्मा की स्माइल इस फोटो की जान है, जो हर किसी का ध्यान खींच रही हैं।

करिश्मा तन्ना ने लिखा खास कैप्शनImage Credit : Instagram04 / 07

करिश्मा तन्ना ने लिखा खास कैप्शन

इन फोटोज पर करिश्मा तन्ना ने खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने गर्मी गर्मी लिखा है। एक्ट्रेस की इन फोटोज पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। लोगों ने करिश्मा को हॉट और ग्लैमरस का टैग दिया है। कई फैंस ने करिश्मा के पोस्ट पर हार्ट के इमोजी भेजे हैं।

सनग्लासेस लगाकर करिश्मा तन्ना ने खींच ध्यानImage Credit : Instagram05 / 07

सनग्लासेस लगाकर करिश्मा तन्ना ने खींच ध्यान

करिश्मा तन्ना ने मोनोकिनी पर सनग्लासेस लगाकर अपने लुक को निखारा है। एक्ट्रेस ने मोनोकिनी के साथ नो-मेकअप लुक लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बालों को भी काफी मैसी रखा है, जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।

करिश्मा तन्ना ने खास अंदाज में दी थी गुड न्यूजImage Credit : Instagram06 / 07

करिश्मा तन्ना ने खास अंदाज में दी थी गुड न्यूज

करिश्मा तन्ना ने 6 अप्रैल को ढेर सारी फोटोज के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थीं। इन फोटोज में वह अपने पति वरुण बंगेरा के साथ दिखीं। इस तस्वीर में करिश्मा और वरुण ने मॉम और डेड की कैप पहनी है और दोनों ने चेहरा छुपाने की कोशिश की है।

कब हुई थी करिश्मा तन्ना की शादीImage Credit : Instagram07 / 07

कब हुई थी करिश्मा तन्ना की शादी

बता दें कि करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से साल 2022 में शादी रचाई थी। करिश्मा और वरुण की वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। अब वह शादी के 4 साल बाद मां बनने वाली हैं। फैंस एक्ट्रेस के लिए खुश है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!