​हाथों में गहरी मेहंदी साथ में होने वाला पिया प्राजक्ता कोली का चमका चेहरा, बाहों में बाहें डाल कराई तस्वीरें​

​अभिनेत्री प्राजक्ता कोली जल्द ही शादी करने जा रही है। कल रात उन्होंने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगवाई। इसके बाद एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसमें वह खूबसूरत लहंगा पहने नजर आ रही है। प्राजक्ता की ये लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।

​

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Feb 24 2025, 15:59 IST
प्राजक्ता-वृषांक के प्री-वेडिंग शुरू Image Credit : Instagram01 / 07

प्राजक्ता-वृषांक के प्री-वेडिंग शुरू

अभिनेत्री प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। कल रात जहां कपल को मेहंदी लगी थी, वहीं आज दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रीन लहंगे में प्राजक्ता बेहद प्यारी लग रही है। उनके साथ होने वाली पति वृषांक भी हैं जो अपनी होने वाली बीवी पर प्यार लूटा रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपल की ये लेटेस्ट तस्वीरें

वृषांक की होने वाली है प्राजक्ता Image Credit : Instagram02 / 07

वृषांक की होने वाली है प्राजक्ता

13 साल लंबी डेटिंग के बाद अब प्राजक्ता और वृषांक शादी करने जा रहे हैं। यह किसी सपने के पूरे होने जैसा है, जिसकी खुशी कपल के चेहरे पर साफ नजर आ रही है।

मस्ती में प्राजक्ता Image Credit : Instagram03 / 07

मस्ती में प्राजक्ता

प्राजक्ता कोली की ये तस्वीर बहुत ही प्यारी आई है। वह अपनी धुन में मग्न दिखाई दे रही है। वहीं वृषांक अपनी लेडी लव को निहार रहे हैं। दोनों की ये जोड़ी देखने लायक है।

मेहंदी फोटोशूट Image Credit : Instagram04 / 07

मेहंदी फोटोशूट

तस्वीरें देखकर लग रहा है कि कपल ने मेहंदी फोटोशूट कराया है। बता दें कि इनकी मेहंदी कल रात हो चुकी है। आज ये फोटोज सामने आई हैं।

कपल की आउटफिट  Image Credit : Instagram05 / 07

कपल की आउटफिट

प्राजक्ता और वृषांक की आउटफिट पर नजर डाले तो प्राजक्ता ने डार्क ग्रीन लहंगा पहना है जिसपर हाथ से बनी कढ़ाई है। इसे लाइट ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। वहीं वृषांक ने लाइट ग्रीन कुर्ता-पजामे के साथ नेहरू जैकेट पहनी है।

कल है शादी Image Credit : Instagram06 / 07

कल है शादी

अभिनेत्री अपने लॉंगटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल संग शादी कर रही है। कल 25 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि प्राजक्ता ने अभी तक शादी की खबर फैंस को नहीं दी है।

क्या करते हैं प्राजक्ता के पति Image Credit : Instagram07 / 07

क्या करते हैं प्राजक्ता के पति

प्राजक्ता के पति वृषांक खनल नेपाल के रहने वाले हैं और पेशे से वकील हैं। दोनों एक दूसरे को 13 साल से जानते हैं और इन्होंने 2023 में सगाई की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!