बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल ढेर सारी फिल्में बनाई जाती हैं। महीनों पहले से ही निर्माता अपनी फिल्मों की कास्टिंग के लिए नए-नए एक्टर्स के साथ बातचीत करते हैं। कई बार ऐसा हुआ, जब लीड मिलने की चाहत में उन एक्टर्स को सपोर्टिंग रोल में कास्ट किया गया। हालांकि अपनी दमदार अदाकारी से ये एक्टर्स दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब तो रहे लेकिन इनकी इमेज केवल सपोर्टिंग रोल वाली रह गई। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
राजपाल यादव लंबे समय एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। राजपाल यादव को उनके कॉमेडी रोल्स के लिए याद किया जाता है लेकिन लीड हीरो वो कभी नहीं बन पाए।
पियूष मिश्रा हमेशा से ही एक टैलेंटेड एक्टर रहे हैं। पियूष मिश्रा ने भी जितनी फिल्में की, उन सभी में उन्हें सहायक भूमिका ही मिली।
'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में आशुतोष राणा की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कई फिल्मों में आशुतोष राणा को भी सपोर्टिंग अभिनेता के तौर पर कास्ट किया गया।
विजय राज ने 'डेली बेली' के गुंडे के तौर पर या फिर 'मॉनसून वेडिंग' में घटिया-लेकिन-नेक-इरादे वाले वेडिंग प्लानर बनकर कई बार दर्शकों की इम्प्रेस किया। उनकी बिंदास एक्टिंग स्टाइल को सभी ने पसंद किया लेकिन लीड रोल की तलाश में आज भी है।
संजय मिश्रा लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। संजय मिश्रा भी उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें स्क्रीम टाइम को काफी मिलना लेकिन कभी भी लीड रोल अदा नहीं कर पाए।
पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 'न्यूटन' में आत्मा सिंह, 'बरेली की बर्फी' में बिट्टी के पिता और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान कुरैशी जैसे यादगार सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं।