Nupur Sanon Shares Dreamy Proposal Photos Amid Wedding Rumors: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुपुर सेनन ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। नुपुर सेनन अक्सर अपने रिलेशनशिप के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें लेकर लगातार खबरें आ रही थीं कि वह और बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं इन खबरों के बीच नुपुर सेनन ने अपने ड्रीमी प्रपोजल से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं नुपुर सेनन की फोटोज पर-
नुपुर सेनन को बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन ने घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। वहीं उनके पीछे भी लोग बैनर लेकर खड़े दिखे, जिसपर लिखा दिखाई दिया, "क्या आप मुझसे शादी करोगे?"
नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने एक-दूजे को गले लगाया। दोनों के चेहरे पर इस दौरान मुस्कुराहट देखने लायक रही। नुपुर और स्टेबिन की फोटोज देखते ही देखते वायरल हो रही हैं।
नुपुर सेनन ने प्रपोजल के बाद अपनी डायमंड रिंग भी खूब फ्लॉन्ट की। बता दें कि नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिलेशनशिप की खबरें 2023 से ही सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया था।
नुपुर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "'मे बी' से भरी दुनिया में मैंने अपना सबसे आसान 'हां' ढूंढ निकाला।" नुपुर सेनन की फोटोज देख फैंस और स्टार्स भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।
नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने ड्रीमी प्रपोजल के बाद अपने मम्मी-पापा को भी फोन किया। एक्ट्रेस की फोटोज देख प्रियंका चाहर चौधरी, अंजुम फकीह, करण टैकर और जहीर इकबाल जैसे स्टार्स ने भी खूब सारी बधाइयां दीं।
कृति सेनन ने इस लम्हे में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कृति सेनन ने प्यार से अपनी बहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन को गले लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 11 जनवरी को उदयपुर में शादी रचा सकते हैं।