NMACC 3rd Anniversary: नीता अंबानी की पार्टी में लगा सितारों का मेला, सिद्धार्थ-कियारा ने लूटी लाइमलाइट

NMACC 3rd Anniversary, Stars At Nita Ambani Party: नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी सालगिरह पर शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की, जिसमें सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 4 2026, 08:56 IST
NMACC की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्सImage Credit : Zoom, Instagram01 / 09

NMACC की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स

NMACC 3rd Anniversary, Stars At Nita Ambani Party: नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को बीते 3 अप्रैल को तीन साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने शुक्रवार की रात शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने पहुंचकर रात की रौनक बढ़ाई। रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान तक के स्वैग ने जहां सुर्खियां बटोरीं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने समा बांध दिया। इससे जुड़ी तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन तस्वीरों पर-

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत (Shahid Kapoor-Mira Rajput)Image Credit : Zoom, Instagram02 / 09

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत (Shahid Kapoor-Mira Rajput)

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत का हाथ थामकर पार्टी में पहुंचे। जहां ब्लैक आउटफिट में एक्टर डैशिंग लगे तो वहीं मीरा राजपूत भी पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं।

सलमान के स्वैग ने जीता दिलImage Credit : Zoom, Instagram03 / 09

सलमान के स्वैग ने जीता दिल

सलमान खान ने ब्राउन सूट पहन नीता अंबानी की शानदार पार्टी में शिरकत की। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान के स्वैग ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)Image Credit : Zoom, Instagram04 / 09

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने ब्लैक सूट पहन पार्टी में शिरकत की। रणवीर सिंह के इस लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। एक्टर ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिये।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani)Image Credit : Zoom, Instagram05 / 09

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani)

नीता अंबानी की पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने दिल जीत लिया। जहां एक्ट्रेस पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा व्हाइट कुर्ते-पजामे में शानदार लगे।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)Image Credit : Zoom, Instagram06 / 09

संजय दत्त (Sanjay Dutt)

संजय दत्त ने ब्लैक कुर्ता और ट्राुजर पहनकर पार्टी में कदम रखा। संजय दत्त के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। बता दें कि संजय दत्त ने 'धुरंधर' में अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता है।

बॉलीवुड के चर्चित कपल्स आए नजरImage Credit : Zoom, Instagram07 / 09

बॉलीवुड के चर्चित कपल्स आए नजर

जहां बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ पोज दिये। वहीं सुनील शेट्टी भी अपनी पत्नी के साथ पार्टी में नजर आए।

विक्की कौशल, काजोल (Vicky Kausha, Kajol)Image Credit : Zoom, Instagram08 / 09

विक्की कौशल, काजोल (Vicky Kausha, Kajol)

विक्की कौशल ब्लैक शेरवानी पहनकर नीता अंबानी की पार्टी में पहुंचे। इस दौरान विक्की कौशल का लुक देखने लायक रहा। वहीं काजोल ने भी अपने फॉर्मल लुक से लाइमलाइट लूट ली।

नीतू कपूर, अनुपम खेर (Neetu Kapoor, Anupam Kher)Image Credit : Zoom, Instagram09 / 09

नीतू कपूर, अनुपम खेर (Neetu Kapoor, Anupam Kher)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने को-ऑर्ड सेट पहन पार्टी में कदम रखा। एक्ट्रेस ने चेहरे पर मुस्कान लिये खूब पोज दिये। वहीं अनुपम खेर के अंदाज ने भी सुर्खियां बटोरीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!