Rani Mukerji Rejected Movies: रानी मुखर्जी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 90 के दशक में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से लेकर अब तक रानी मुखर्जी एक से बढ़कर एक फिल्में कर चुकी हैं। फैन्स रानी मुखर्जी को बड़े परदे पर देखकर आज भी खुश हो जाते हैं। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको ब्लॉकबस्टर मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रानी मुखर्जी ने पलभर में ठुकरा दिया था। इस लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है। आइए डालें एक नजर...
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में ग्रेसी सिंह ने अहम रोल निभाया था। ग्रेसी सिंह की यह भूमिका रानी मुखर्जी को ऑफर हुई थी लेकिन एक्ट्रेस ने इसे मना कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रानी मुखर्जी ने 'द नेमसेक' मूवी को ना कहने में एक बार भी नहीं सोचा था।
अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' के लिए भी मेकर्स रानी मुखर्जी को ही कास्ट करने वाले थे। रानी ने फिल्म नहीं की और यह प्रियंका चोपड़ा के हिस्से चली गई।
'हे बेबी' के लिए भी मेकर्स की पहली पसंद रानी मुखर्जी थी लेकिन एक्ट्रेस द्वारा ना कहने के बाद यह फिल्म विद्या बालन के हिस्से चली गई।
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' को भी रानी मुखर्जी ने ठुकरा दिया था। यह फिल्म बाद में विद्या बालन को ऑफर हुई थी। फिल्म में विद्या बालन का किरदार यादगार रहा।
संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में भी ग्रेसी सिंह का रोल अहम था। इस मूवी को रानी मुखर्जी ने ठोकर मारकर बड़ी गलती की थी।
अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक डायरेक्टर अमित राय संग हुए मतभेद के कारण रानी मुखर्जी ने अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉडेस' को करने से इनकार कर दिया है।