Drishyam 3 Cast Fees: मोहनलाल ने हिलाया मेकर्स का बजट, बाकी एक्टर्स को मिली इत्तू सी फीस

Drishyam 3 Cast Fees: जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' को करने के लिए मोहनलाल सहित बाकी एक्टर्स ने मुंहमांगी फीस चार्ज की है। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 19 2026, 13:32 IST
जानिए 'दृश्यम 3' के एक्टर्स की फीस...Image Credit : Instagram01 / 07

जानिए 'दृश्यम 3' के एक्टर्स की फीस...

Drishyam 3 Cast Fees: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में फैन्स को एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। बीती दोनों फिल्मों के मुकाबले 'दृश्यम 3' को करने के लिए एक्टर्स ने तगड़ी फीस भी वसूल की है। 21 मई को सिनेमाघरों में देने जा रही 'दृश्यम 3' को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 'दृश्यम 3' के एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। देखें ये लिस्ट...

सिद्दीकीImage Credit : Instagram02 / 07

सिद्दीकी

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' में सिद्दीकी को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा। सिद्दीकी को कथित तौर पर मेकर्स ने 60 लाख रुपये फीस दी है।

एस्थर अनिलImage Credit : Instagram03 / 07

एस्थर अनिल

एस्थर अनिल को भी फिल्म 'दृश्यम 3' में अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए एक्ट्रेस को 25 लाख रुपये सैलरी मिली है।

मीनाImage Credit : Instagram04 / 07

मीना

मीना फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल की पत्नी का रोल निभा रही हैं। इस मूवी को करने के लिए मेकर्स ने मीना को 75 लाख रुपये फीस मिली है।

आशा शरथImage Credit : Instagram05 / 07

आशा शरथ

आशा शरथ को इस मूवी में गीता प्रभाकर यानी वरुण की मां के किरदार में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए आशा को 1 करोड़ रुपये मिले हैं।

मोहनलालImage Credit : Instagram06 / 07

मोहनलाल

'दृश्यम 3' में मोहनलाल को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए मोहनलाल ने मेकर्स से कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये फीस ली है।

अंसिबा हसनImage Credit : Instagram07 / 07

अंसिबा हसन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दृश्यम 3' में अपने किरदार को निभाने के लिए अंसिबा हसन को 1 करोड़ रुपये फीस मेकर्स ने दी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!