एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड का मतलब ही राज कपूर था। एक्टर राज कपूर ने अपनी एक्टिंग से फिल्मी दुनिया को नए मुकाम पर पहुंचा दिया था। राज कपूर की एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही थी लेकिन उसी दौरान एक ऐसी मूवी आई जिसने सबकुछ बदल दिया था। राज कपूर ने इस फिल्म के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। घर से लेकर स्टूडियो तक सब गिरवी रख दिया था। लेकिन इतने सब के बाद भी वो फिल्म फ्लॉप हो गई थी। तो चलिए जानते हैं फिल्म का क्या नाम था।
साल 1970 में आई राज कपूर की इस फिल्म का बजट 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा था। ये बजट उस समय बड़ी फिल्मों का हुआ करता था। ये फिल्म अपने बजट के चलते चर्चा में रही थी।
राज कपूर की फिल्म को बनने में काफी खर्चा कर रहे थे। खबरों के मुताबिक राज कपूर ने इस फिल्म के लिए अपना आर.के. स्टूडियो तक गिरवी रख दिया था। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था।
राज कपूर की इस फिल्म को बनने में 6 साल का टाइम लगा था। इसी के वजह से फिल्म का बजट काफी ज्यादा हो गया था। फिल्म में कई शानदार गाने भी जो आज वायरल होते हैं।
राज कपूर की इस फिल्म का नाम था मेरा नाम जोकर। इस फिल्म में राज कपूर के साथ-साथ उनके बेटे ऋषि कपूर भी नजर आए थे। फिल्म में धर्मेंद्र का भी रोल था।
राज कपूर की 6 साल में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राज कपूर को अपना घर गिरवी रखना पड़ा था।