रानी मुखर्जी के करियर की धुरंधर है ये 6 फिल्में...नहीं करती तो काजोल- प्रीति ही लूट ले जाती चांदी के चम्मच में सारी मिठाई

Rani Mukerji best movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आज रानी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हो गई है। फिल्म को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इससे पहले रानी मुखर्जी ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। इस लिस्ट में गुलाम से लेकर चलते-चलते तक के शामिल है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Jan 30 2026, 11:17 IST
Rani Mukerji की बेस्ट फिल्मेंImage Credit : Movie pics01 / 07

Rani Mukerji की बेस्ट फिल्में

Rani Mukerji best movies: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आज उनकी फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हो गई है और दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। रानी ने हमेशा अलग-अलग किरदारों में कमाल किया है। उनकी कुछ यादगार फिल्में 'गुलाम' से शुरू होकर 'चलते-चलते' तक पहुंचती हैं। इनमें उन्होंने मजबूत, भावुक और गहरे किरदार निभाए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। आइए नजर डालते है रानी मुखर्जी की बेस्ट फिल्मों पर...

गुलामImage Credit : Movie pics02 / 07

गुलाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म गुलाम में आमिर खान उनके साथ नजर आए थे। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर रानी की फिल्म गुलाम हिट हो गई थी।

चलते-चलतेImage Credit : Movie pics03 / 07

चलते-चलते

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म चलते-चलते ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस मूवी में रानी और किंग खान ने जमकर रोमांस किया था। फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

मर्दानीImage Credit : Movie pics04 / 07

मर्दानी

फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्जी का नया अवतार देखने को मिला था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद मर्दानी 2 में भी रानी ने मस्त एक्टिंग की। आज मर्दानी 3 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।

हिचकीImage Credit : Movie pics05 / 07

हिचकी

इस लिस्ट में रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी का नाम शामिल है। इस फिल्म को भी लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। नेटफ्लिक्स पर आप ये मूवी देख सकते हैं।

​हम तुम​Image Credit : Movie pics06 / 07

​हम तुम​

फिल्म हम तुम 2004 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी और कमाई भी जबरदस्त हुई थी। इस मूवी में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की जोड़ी नजर आई थी।

​साथिया​Image Credit : Movie pics07 / 07

​साथिया​

शाद अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'साथिया' में विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी ने धमाल मचा दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!