'मर्दानी 3' के 3 दिन के कलेक्शन को देख ठंडे पड़े रानी मुखर्जी के अरमान, नहीं बन पाई टॉप वीकेंड ओपनर

Rani Mukerji Weekend Openers: रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' के 3 दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद 'मर्दानी 3' के टॉप वीकेंड ओपनर बनने का रानी मुखर्जी का सपना भी टूट गया है। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Feb 2 2026, 11:48 IST
'मर्दानी 3' नहीं बन पाई रानी मुखर्जी के करियर की बेस्ट ओपनर...Image Credit : IMDb01 / 07

'मर्दानी 3' नहीं बन पाई रानी मुखर्जी के करियर की बेस्ट ओपनर...

Rani Mukerji Weekend Openers: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। निर्माताओं को 'मर्दानी 3' का वीकेंड कलेक्शन देखकर निराशा हो रही है। हैरानी की बात यह है कि रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के करियर की टॉप वीकेंड ओपनर भी नहीं बन पाई है। आइए रानी मुखर्जी की टॉप वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...

तलाशImage Credit : IMDb02 / 07

तलाश

रानी मुखर्जी की फिल्म 'तलाश' इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है। इस मूवी ने पहले वीकेंड में 47.10 करोड़ रुपये बिजनेस किया था।

मर्दानी 2Image Credit : IMDb03 / 07

मर्दानी 2

हैरानी की बात यह है कि 'मर्दानी 3' ओपनिंग वीकेंड में 'मर्दानी 2' के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है। इस मूवी ने शुरुआती तीन दिनों में 18.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

मर्दानी 3Image Credit : IMDb04 / 07

मर्दानी 3

ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही है कि रानी मुखर्जी की इस कॉप ड्रामा ने पहले वीकेंड में 17.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। फिल्म इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

कभी अलविदा ना कहनाImage Credit : IMDb05 / 07

कभी अलविदा ना कहना

रानी मुखर्जी की मल्टीस्टारर 'कभी अलविदा ना कहना' ने ओपनिंग वीकेंड में 16.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बनी हुई है।

हिचकीImage Credit : IMDb06 / 07

हिचकी

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी की एक्टिंग कमाल की थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 15.35 करोड़ रुपये कमाए थे।

मर्दानीImage Credit : IMDb07 / 07

मर्दानी

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' ने अपने वीकेंड में 14.46 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। यह मूवी हिट साबित हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!