Rani Mukerji's Best Openers: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी के दिन रिलीज हो गई है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी रानी मुखर्जी की यह मूवी उनके करियर की बेस्ट ओपनर बनने से चूक गई है। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको रानी मुखर्जी की बेस्ट ओपनर्स की लिस्ट से रूबरू कराने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
साल 2012 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'तलाश' में आमिर खान और करीना कपूर खान अहम रोल में नजर आई थीं। इस मूवी ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
रानी मुखर्जी की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' ने पहले दिन 5.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह मूवी साल 2006 में रिलीज हुई थी।
साल 2019 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' को भी लोगों ने पसंद किया था। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्दानी 3' रानी मुखर्जी के करियर की बेस्ट ओपनर बनने से चूक गई है। इस फिल्म ने 3. 80 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है।
रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'ता रा रम पम' में सैफ अली खान भी अहम रोल में थे। इस मूवी ने पहले दिन 3.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' का पहले पार्ट साल 2014 में रिलीज हुई थी। उस साल भी इस मूवी ने पहले दिन 3.46 करोड़ रुपये कमाए थे।