The Family Man Season 3 Cast Fees: जयदीप अहलावत की फीस ने हिलाया मेकर्स का बजट, मनोज बाजपेयी ने लिए इतने करोड़

The Family Man Season 3 Cast Fees: मनोज बाजपेयी से लेकर जयदीप अहलावत सहित 'द फैमिली मैन 3' को करने के लिए मोटी रकम चार्ज की है। तो चलिए जानते हैं सीरीज के एक्टर्स की सैलरी कितनी रही है।

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 10 2025, 15:44 IST
जानिए 'द फैमिली मैन 3' स्टारकास्ट फीस...Image Credit : You Tube Grab01 / 08

जानिए 'द फैमिली मैन 3' स्टारकास्ट फीस...

The Family Man Season 3 Cast Fees: निर्माता-निर्देशक राज और डीके की अपकमिंग सीरीज 'द फैमिली मन 3' का फैन्स ने बहुत लंबा इंतजार किया है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर देखने के बाद यह भी कन्फर्म हो गया कि इसमें जयदीप अहलावत और निम्रत कौर अहम रोल में दिखाई देंगी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको 'द फैमिली मैन 3' की स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मनोज बाजपेयी से लेकर जयदीप अहलावत सहित बाकी एक्टर्स की सैलरी...

अश्लेषा ठाकुरImage Credit : You Tube Grab02 / 08

अश्लेषा ठाकुर

मनोज बाजपेयी की बेटी 'धृति तिवारी' के रोल में अश्लेषा ठाकुर को देखा जाएगा। 'द फैमिली मैन 3' सीरीज में अश्लेषा ठाकुर को उनके रोल के लिए 4 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।

प्रियामणिImage Credit : You Tube Grab03 / 08

प्रियामणि

साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि 'द फैमिली मैन 3' सीरीज में मनोज बाजपेयी की पत्नी के रोल में दिखाई देंगी। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि इस सीरीज एक लिए प्रियामणि ने 7 करोड़ रुपये से ज्यादा सैलरी ली है।

शारिब हाशमीImage Credit : You Tube Grab04 / 08

शारिब हाशमी

'द फैमिली मैन 3' सीरीज में जेके तलपड़े के रोल में शारिब हाशमी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस सीरीज में शारिब हाशमी को उनके किरदार के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

दर्शन कुमारImage Credit : You Tube Grab05 / 08

दर्शन कुमार

मेजर समीर के रोल में नजर आने वाले दर्शन कुमार को 'द फैमिली मैन 3' सीरीज करने के लिए निर्माताओं ने कथित तौर पर 8 से 9 करोड़ रुपये सैलरी दी है।

निम्रत कौरImage Credit : You Tube Grab06 / 08

निम्रत कौर

'द फैमिली मैन 3' सीरीज में निम्रत कौर भी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। इस सीरीज को करने के लिए एक्ट्रेस ने कथित तौर पर 8 से 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

जयदीप अहलावतImage Credit : You Tube Grab07 / 08

जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत की 'द फैमिली मैन 3' सीरीज में धमाकेदार एंट्री हुई है। इस सीरीज में 'रुकमा' का किरदार निभाने के लिए जयदीप अहलावत को 9 करोड़ रुपये फीस मिली है।

मनोज बाजपेयीImage Credit : You Tube Grab08 / 08

मनोज बाजपेयी

'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी को एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रोल में देखा जाएगा। हर एपिसोड के लिए मनोज ने 2.25 – 2.50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में 9 एपिसोड होने वाले हैं और अभिनेता की फीस 20.25 से 22.50 करोड़ रुपये रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!