सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा कीमां सुदर्शन मल्होत्रा का निधन हो गया। मनीष अपनी मां से बहुत गहरा लगाव रखते थे। बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे मनीष के घर पहुंचे और शोक संवेदना जताई। मनीष की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर दुखद खबर की पुष्टि की। बयान में लिखा, 'एक खूबसूरत जिंदगी के लिए आभार के साथ हम अपनी प्रिय मां श्रीमती सुदर्शन मल्होत्रा के 94 वर्ष की उम्र में शांतिपूर्वक निधन की जानकारी दे रहे हैं। लंबी और संतुष्ट जिंदगी के बाद वे हमारे लिए प्यार, यादें और प्रेरणा की विरासत छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे सांता क्रूज वेस्ट, मुंबई के हिंदू श्मशान घाट पर होगा। हम सबको प्रार्थना और सम्मानजनक विदाई में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। ओम शांति।' फिल्म और फैशन जगत के कई लोग मनीष और परिवार के साथ खड़े हैं। ऐश्वर्या समेत इन स्टार्स ने मनीष के घर पहुंचकर उनकी मां तो अंतिम विदाई दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और मनीषा मल्होत्रा काफी अच्छे दोस्त है। मनीष की मां के निधन से करिश्मा को भी तगड़ा झटका लगा है। करिश्मा कपूर ने मनीष की मां को अंतिम विदाई दे दी है।
इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनीष मल्होत्रा का साथ दिया है। वो अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ मनीष के घर पहुंची थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी दोस्ती दिखाई है। उन्होंने भी मनीषा मल्होत्रा की मां को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। दोनों ने मनीष को संभाला और उनकी मां को श्रद्धांजलि दी।
इस लिस्ट में एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम शामिल है। बॉलीवुड अदाकारा रवीना ने भी मनीषा मल्होत्रा की मां के निधन पर दुख जताया है।