महाराष्ट्र विधानसभा के लिए आज वोटिंग का दौर जारी है। महाराष्ट्र की बनने वाली सरकार में अपनी हिस्सेदारी देने स्टार्स पीछे नहीं है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे सुबह-सुबह वोट डालने पहुचें। सबसे पहले खिलाड़ी अक्षय कुमार पोलिंग बूथ पर नजर आए उसके बाद एक-एक कर स्टार्स की टोली जमने लगी। आने वाले सभी सितारों ने लोगों से वोट डालने की अपील भी की।
अभिनेता अली फजल और फरहान अख्तर वोट डालने पहुंचे। दोनों स्टार्स ने अपने फैंस से और लोगों से गुजारिश की कि वह घर से निकलने और वोट डालने पहुंचे।
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा व्हाइट कुर्ता पहनकर वोट डालने आई, वह अकेली ही थी उनके साथ गोविंदा नजर नहीं आए। दूसरी और एक्ट्रेस शार्वरी वाघ ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोट डाला।
अभिनेता सुनील शेट्टी कैजुअल लुक में वोट डालने आए, जिन्होंने लोगों से भी वोटिंग करने की गुजारिश की। अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी वोट डालने के बाद फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी बेटी ईशा के साथ वोट डाला। इस मौके पर अभिनेत्री हरे रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
स्त्री 2 अभिनेता राजकुमार राव वोट डालने पहुंचे, उन्होंने बूथ के बाहर सभी लोगों से मतदान करने के लिए गुजारिश की, लोगों को कहा कि जरूर से जरूर वोट डाले।
टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपनी मां के साथ वोट डालने पहुंची। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस से वोट डालने की गुजारिश की।
अभिनेता अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद लोगों से बात की और बताया कि यहां सभी सुविधाएं हैं, साफ-सफाई है। आइए वोट डालिए और अपनी जिम्मेदारी निभाइए।