बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस आई और गईं लेकिन कोई मधुबाला नहीं हो पाईं। एक्ट्रेस मधुबाला ने कम उम्र में वो नाम कमाया जो जिसके लिए लोगों की पूरी लाइफ लग जाती है। लेकिन मधुबाला का करियर जितना चमकदार था रिलय लाइफ उतनी ही दर्द भरी। बचपन से ही मधुबाला के दिल में छेद था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वो एक्टिंग करती चली गई, लेकिन कुछ समय बाद उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। मधुबाला की जिंदगी से ज्यादा मौत दर्दनाक थी। मरने से पहले मधुबाला एकदम अकेली रहने लगी थीं।
एक्ट्रेस मधुबाला जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट नाम की बीमारी से झूझ रही थी। इसे आम भाषा में दिल में छेद भी कहा जाता है। इस बीमारी के चलते मधुबाला को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मधुबाला की इस बीमारी के चलते डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को ज्यादा मेहनत और लंबी शूटिंग के लिए मना किया था। लेकिन मधुबाला ने डॉक्टर्स की कोई बात नहीं मानी।
फिल्म मुगल-ए-आजम के दौरान मधुबाला की बीमारी और भी बढ़ गई थी। इसकी वजह भारी भरकम लोहे की जंजीरों को पहनना और ठंडे फर्श पर घंटों शूटिंग करना था। इसके चलते एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई थी।
फिल्म मुगल ए आजम की शूटिंग के दौरान मधुबाला को खून की उल्टियां होने लगी थीं। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग पूरी की।
14 फरवरी 1933 को जन्मी मधुबाला का निधन महज 36 साल की उम्र में साल 1969 में हो गया था। मधुबाला को अंत समय में देखने के बाद उनके फैंस बस रोते ही रह गए थे।
एक्ट्रेस मधुबाला मरने से पहले काफी अकेली पड़ गई थी। एक्ट्रेस 9 साल तक बिस्तर पर पड़ी रही। वो अंत तक बस ऑक्सीजन पर चलती रही। मरने से पहले मधुबाला की खूबसूरती एकदम खत्म हो गई थी। वो बस एक हड्डियों का ढांचा बनकर रह गई थीं।