₹2 करोड़ में बनी इस सुपरहिट फिल्म ने कमाए थे ₹130 करोड़, पापा धर्मेंद्र संग नजर आए थे बॉबी देओल

Dharmveer Movie: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन आज हम आपको धर्मेंद्र की जिस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, उसने कमाल कर दिया था। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 130 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आए थे, लेकिन आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

Authored by: अभयUpdated Apr 7 2026, 18:44 IST
धर्मेंद्र की इस फिल्म ने मचा दिया था धमालImage Credit : Dharmveer Movie01 / 06

धर्मेंद्र की इस फिल्म ने मचा दिया था धमाल

धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और स्टाइल दिखाया, लेकिन एक फिल्म ऐसी थी जो हर किसी के दिल में घर कर गई। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित हुई। धर्मेंद्र और जीतेंद्र की जोड़ी ने इस फिल्म में कमाल की केमिस्ट्री दिखाई। एक्शन सीन्स हो या दमदार डायलॉग्स, सब कुछ इतना प्रभावशाली था कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते थे। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज भी जब टीवी पर आती है, तो लोग चैनल बदलने का नाम नहीं लेते। ये फिल्म आज भी उतनी ही लोकप्रिय और यादगार है जितनी रिलीज के समय थी।

बॉबी देओल आए थे नजरImage Credit : Dharmveer Movie02 / 06

बॉबी देओल आए थे नजर

धर्मेंद्र की इस सुपरहिट फिल्में एक्टर के साथ उनके बेटे बॉबी देओल भी नजर आए थे। इस तस्वीर में दिख रहा बच्चा ही बॉबी देओल है। बॉबी देओल को देखने के बाद लोग देखते रह गए थे।

धर्मेंद्र-जितेंद्र की जोड़ी ने मचा दिया था धमालImage Credit : Dharmveer Movie03 / 06

धर्मेंद्र-जितेंद्र की जोड़ी ने मचा दिया था धमाल

इस सुपरहिट फिल्म में धर्मेंद्र और जितेंद्र की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। धर्मेंद्र और जितेंद्र के साथ फिल्म में जीनत अमान और नीतू कपूर भी अहम रोल में नजर आईं थी।

चर्चा में रहे थे एक्शन सीन्सImage Credit : Dharmveer Movie04 / 06

चर्चा में रहे थे एक्शन सीन्स

धर्मेंद्र की इस सुपरहिट फिल्म के एक्शन सीन्स काफी चर्चा में रहे थे। फिल्म के डायलॉग्स को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। फिल्म जब भी टीवी पर लगती है, तो बस देखते रह जाते हैं।

2 करोड़ रुपये में बनी थी फिल्मImage Credit : Dharmveer Movie05 / 06

2 करोड़ रुपये में बनी थी फिल्म

धर्मेंद्र की इस सुपरहिट फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म 50 हफ्तों से ज्यादा सिनेमाघरों में लगी रही थी।

ये है फिल्म का नामImage Credit : Dharmveer Movie06 / 06

ये है फिल्म का नाम

धर्मेंद्र की इस सुपरहिट फिल्म का नाम है धर्मवीर। धर्मेद्र की ये फिल्म साल 1977 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!