Lock Upp 2: फराह खान-रितेश देशमुख के शो में आग लगा देंगे ये 8 सेलेब्स, जेल में करेंगे खूब घमासान?

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 जल्द ही ओटीटी पर आने वाला है और इसके लिए मेकर्स ने तैयारी कर ली है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स का नाम आया है, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Jun 12 2026, 15:20 IST
लॉकअप 2 में धमाका कर सकते हैं ये सेलेब्सImage Credit : Instagram01 / 09

लॉकअप 2 में धमाका कर सकते हैं ये सेलेब्स

Lock Upp 2 Contestants List: रियलिटी शो लॉकअप 2 धमाका करने के लिए तैयार हैं। ये शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगा, जिसके लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। इस पर शो को कंगना रनौत नहीं बल्कि रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट करने वाले हैं। दोनों ही शो में जेलर बनेंगे और एक-एक कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाएंगे। मेकर्स प्रोमो के जरिए ऐलान कर चुके हैं कि इस बार शो में 14 कंटेस्टेंट्स होंगे और शो 6 हफ्तों का होगा। सोशल मीडिया पर अब उन सेलेब्स का नाम आना शुरू हो गया है, जो लॉकअप में आकर घमासान कर सकते हैं। आइए आपको उन सेलेब्स के नाम बताते हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं।

मनीषा रानी​Image Credit : Instagram02 / 09

मनीषा रानी​

मनीषा रानी रियलिटी शोज की जान बन गई हैं। वह बिग बॉस ओटीटी में आई थीं और शो से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया। दावा है कि मनीषा रानी को लॉकअप 2 के लिए अप्रोच किया गया है। अगर वह आती हैं तो शो में एंटरटेनमेंट को पक्का है।

राम कपूरImage Credit : Instagram03 / 09

राम कपूर

लॉकअप 2 के प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख ने अपने कंटेस्टेंट का हिंट दिया था, जिसमें उन्होंने लेट लॉस की बात कही थी। इस प्रोमो के बाद से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स राम कपूर को शो में ला सकते हैं।

शिवांगी जोशी​Image Credit : Instagram04 / 09

शिवांगी जोशी​

शिवांगी जोशी टीवी की क्यूट हसीनाओं में से एक हैं और अब वह लॉकअप 2 में धमाका कर सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिवांगी जोशी शो में हिस्सा ले रही हैं।

शिव ठाकरेImage Credit : Instagram05 / 09

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे का नाम भी सामने आया है। शिव ठाकरे बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुके हैं और अब शिव को लॉकअप में लाने की तैयारी हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें शो में मेकर्स लाना चाहते हैं।

अर्चना गौतमImage Credit : Instagram06 / 09

अर्चना गौतम

बीते दिनों ही अर्चना गौतम का नाम सामने आया था। कहा जा रहा है कि अर्चना गौतम के मेकर्स ने अप्रोच किया है। अगर शो में अर्चना आती हैं, तो धमाका पक्का है। वह अपने जबरदस्त अंदाज में शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगी।

रजत दलाल​Image Credit : Instagram07 / 09

रजत दलाल​

इस लिस्ट में रजत दलाल का नाम भी हैं। वह पहले बिग बॉस और फिर द 50 का हिस्सा बने थे। इन दिनों रजत अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हैं लेकिन दावा है कि वह फिर से इंडस्ट्री की ओर कदम रख सकते हैं। दावा है कि रजत दलाल को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।

मनीषा रानी​Image Credit : Instagram08 / 09

मनीषा रानी​

मनीषा रानी रियलिटी शोज की जान बन गई हैं। वह बिग बॉस ओटीटी में आई थीं और शो से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया। दावा है कि मनीषा रानी को लॉकअप 2 के लिए अप्रोच किया गया है। अगर वह आती हैं तो शो में एंटरटेनमेंट को पक्का है।

शुभांगी अत्रे​Image Credit : Instagram09 / 09

शुभांगी अत्रे​

लिस्ट में शुभांगी अत्र का नाम भी सामने आया है। भाभी जी घर पर है फेम शुभांगी अत्रे लॉकअप 2 में धमाका कर सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में शुभांगी अत्रे का नाम सामने आया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!