OTT Release June 2026: जून का महीना ओटीटी पर एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है। इस महीने नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और सोनी लिव जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप घर बैठे आराम से देख सकते हैं। अलग-अलग जॉनर का कंटेंट दर्शकों को पूरा मनोरंजन देने के लिए तैयार है। अगर आप धांसू फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं तो ये महीना आपके लिए खास होने वाला है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जो जून में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
सीरीज मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी (Made in India: A Titan Story) 3 जून को रिलीज होने वाली है। ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर दस्तक देगी।
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म मां बहन (Maa Behen) को आप 4 से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। इस फिल्म में मां और दो बहनें की स्टोरी दिखाई गई है।
वेब सीरीज गुल्लक 5 (Gullak 5) का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। वेब सीरीज गुल्लक 5 सोनीलिव पर 2 जून को रिलीज होने वाली है।
एक्टर मोहनलाल और ममूटी की फिल्म पैट्रियट (Patriot) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म पैट्रियट 5 जून को जी5 पर धमाल मचाएगी।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की सीरीज ब्राउन (Brown) 5 जून से जी5 पर गदर काटने वाली है। इस सीरीज में करिश्मा कपूर का एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है।
हॉलीवुड की फेमस फिल्म द नन 2 (The Nun II) बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर गदर काटने आ रही है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 4 जून से देख पाएंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) भी जून में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को आप 12 जून से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) बड़े पर्दे के बाद 26 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म राजा शिवाजी को लोगों ने काफी पसंद किया था।
वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार (Thukra Ke Mera Pyaar) के पहले सीजन ने धमाल मचा दिया था। अब सीरीज के दूसरे पार्ट के रिलीज डेट सामने आ गई है। सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार 2 जियो हॉटस्टार पर 19 जून को रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) को आप 4 जून से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए थे।