Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी ने खोला तुलसी के खिलाफ मोर्चा, नीयति के मुंह पर भी लगाया ताला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 10 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि नंदिनी तुलसी के खिलाफ मोर्चा खोल देती है। वो नीयति के मुंह पर ताला लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 10 2026, 08:30 IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले हैं ये महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले हैं ये महाट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler 10 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के इन ट्विस्ट और टर्न्स को देख दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। बीते दिन आए एपिसोड में भी कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले। शो में दिखाया गया कि पार्थ तुलसी के सामने भड़ास निकालता है, लेकिन तुलसी उसे समझाती है। वहीं नंदिनी महासंग्राम छेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

वैष्णवी को समझाएगी तुलसीImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

वैष्णवी को समझाएगी तुलसी

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी वैष्णवी को समझाएगी कि पार्थ तुझसे नाराज नहीं है, बल्कि हताश है। वो कहेगी कि पार्थ के सामने अब कॉम्पिटीशन आकर खड़ा हो गया है, जिसे उसी के पिता ने पाला है। वो अपनी बात कहीं कह नहीं पा रहा है, इसलिए तेरे सामने गुस्सा निकाल दिया। उसे तेरा बर्थडे मालूम था और वो सुबह से तैयारियां कर रहा था।​

पार्थ को मनाएगी वैष्णवीImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

पार्थ को मनाएगी वैष्णवी

​तुलसी की बात सुनकर वैष्णवी पिघल जाएगी और पार्थ को मनाने के लिए उसके केबिन में जाएगी। वैष्णवी अपने जन्मदिन का केक पार्थ को खिलाएगी और कहेगी कि अभी मेरा जन्मदिन खत्म नहीं हुआ है, हम अभी भी इसे मना सकते हैं। हालांकि पार्थ केक खाकर वहां से बगैर कुछ बोले चला जाएगा।​

तुलसी पर भड़ास निकालेगा पार्थImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

तुलसी पर भड़ास निकालेगा पार्थ

​पार्थ अकेले में बैठकर परेशान हो रहा होगा कि वहां तुलसी पहुंचेगी। वो बोलेगा कि बा मुझे अभी कोई बात नहीं करनी। लेकिन तुलसी उससे सवाल करेगी। पार्थ अपनी भड़ास निकालते हुए कहेगा कि ये रियो जब से आया है, तब से मेरे पीछे पड़ा हुआ है। पावर ऑफ अटॉर्नी भी आपने उसे दे दी। मैंने कितनी मेहनत की थी, कितना प्रॉफिट लाकर दिया। लेकिन इसके बाद भी। रियो के आने से मां की कितनी खराब हालत है। वो अंदर ही अंदर घुट रही हैं।​

पार्थ को ज्ञान के मोती देगी तुलसीImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

पार्थ को ज्ञान के मोती देगी तुलसी

​पार्थ तुलसी से कहेगा कि रियो को देख मां को अपना अतीत याद आ जाता है। इसपर तुलसी पार्थ को समझाएगी कि नंदिनी का अतीत हम में से कोई नहीं बदल सकता। लेकिन वो चीज रियो ने नहीं उसके पिता ने की थी। तुलसी पार्थ से कहेगी कि तुझे पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं दी, इसका मतलब ये नहीं कि तू काबिल नहीं है।​

मुंबई लौटेगा करणImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

मुंबई लौटेगा करण

​तुलसी के एक फोन पर करण मुंबई लौट आएगा। उसे देख परिवार में हर कोई खुश होगा। करण नीयति से उसका हाल-चाल पूछेगा और नीयति भी उसे सालों तक देखभाल के लिए शुक्रिया कहेगी। वहीं तुलसी करण से कहेगी कि मैंने पावर ऑफ अटॉर्नी रियो को दी, इससे किसी को असहमति है। नंदिनी जवाब देगी कि आप साफ-साफ कहिये कि आपने मेरी शिकायत करने करण को बुलाया है।​

नियति का मुंह बंद कराएगी नंदिनीImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

नियति का मुंह बंद कराएगी नंदिनी

​नंदिनी रियो से साफ कर देगी कि मुझे तुमसे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन मुझे मां के फैसले से परेशानी है कि पार्थ सालों से इस बिजनेस को संभाल रहा है, लेकिन फिर भी पावर ऑफ अटॉर्नी मां ने रियो को दी। नीयति सवाल करेगी कि इसमें गलत क्या है, जिसपर नंदिनी जवाब देगी कि तुम चुप रहो, तुम्हें हमारे परिवार के बीच बोलने का कोई भी हक नहीं है।​

करण के एहसान गिनाएगी नंदिनीImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

करण के एहसान गिनाएगी नंदिनी

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। नंदिनी करण के किये एहसान भी गिनवाएगी। वो कहेगी कि करण की वजह से ही ये बिजनेस और घर चल रहा है। ऐसा नहीं है कि बाकी कुछ नहीं करते। लेकिन करण पैसा भेजता है, तभी यहां का कर्ज उतरा। करण ने मदद की, तभी ये घर चल रहा है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!