अध्यात्म

दक्षिण की ओर चलेंगे शुक्र, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्रांतिवृत्त परिवर्तन का दिन और समय जानिए

Shukra Krantivritta Parivartan 2026 Effect: शुक्र ग्रह अगस्त 2026 की शुरुआत में क्रांतिवृत्त परिवर्तन करेंगे यानी अपनी दिशा बदलेंगे। इस बड़े ज्योतिषीय परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा और इसका दिन व समय क्या है, आइए इस बारे में जानें।

Image

शुक्र का क्रांतिवृत्त परिवर्तन कब और किस समय होगा?

Shukra Krantivritta Parivartan 2026 Date, Time & Effect: शुक्र एक शुभ ग्रह हैं, जो व्यक्ति को विभिन्न सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं। शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कला, प्यार, भौतिक सुख-सुविधाओं, सुंदरता, धन, दांपत्य जीवन, वैभव, गायन, नृत्य और रोमांस आदि का कारक माना गया है। जब-जब शुक्र ग्रह की चाल बदलती है, तब-तब 12 राशियों के जीवन के छोटे-बड़े सुखों में परिवर्तन आता है। शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव राशियों पर पड़ता है, उतना ही असर क्रांतिवृत्त परिवर्तन का भी देखने को मिलता है। जब शुक्र ग्रह की खगोलीय मार्ग पर स्थिति बदलती है तो उसे क्रांतिवृत्त परिवर्तन होना कहते हैं।

चलिए जानें इस ज्योतिषीय परिवर्तन से अगस्त 2026 की शुरुआत से किन 3 राशियों को लाभ होना शुरू होगा। इसी के साथ आप शुक्र के क्रांतिवृत्त परिवर्तन की सही तारीख और समय के बारे में जान पाएंगे।

शुक्र का क्रांतिवृत्त परिवर्तन कब होगा?

अगस्त 2026 की पहली तारीख यानी 1 को शुक्र ग्रह क्रान्तिवृत्त परिवर्तन करेंगे। ये महापरिवर्तन सुबह 12 बजकर 15 मिनट के आसपास होगा। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस दिन शुक्र ग्रह दक्षिण की ओर चलना शुरू करेंगे।

शुक्र के क्रांतिवृत्त परिवर्तन से किन 3 राशियों को लाभ होगा?

  • वृषभ राशि (Taurus)
  • कर्क राशि (Cancer)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: शुक्र दोष कैसे दूर करें? Venus के Negative Impact को Positive में बदलने के उपाय जानिए

इन 3 लकी राशियों का राशिफल

वृषभ राशि

1 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन करना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। यदि जमीन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। इसके अलावा भूमि खरीदने में आ रही परेशानियां दूर होंगी। आने वाले महीने में आपको खुद के घर का सुख भी मिल सकता है।

कर्क राशि

वृषभ के अलावा कर्क राशि वालों का भाग्य भी 1 अगस्त 2026 से शुक्र ग्रह के क्रान्तिवृत्त परिवर्तन करने की वजह से चमकेगा। यदि आपको किसी कारण से मानसिक तनाव है तो वो दूर होगा। साथ ही वाहन और जमीन का सुख आपको मिलने के योग हैं। इसके अलावा आप खुशी-खुशी अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शुक्र ग्रह का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन करना वृषभ और कर्क के अलावा वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। इस ज्योतिषीय परिवर्तन का असर आपकी कुंडली के 11वें भाव में होगा। 11वां भाव धन, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति, आमदनी और बड़े भाई-बहनों का स्थान होता है। उम्मीद है कि शुक्र ग्रह के दक्षिण दिशा की तरफ चलने से आपके धन में वृद्धि होगी। यदि करियर या लव लाइफ को लेकर आपके मन में काफी समय से कोई इच्छा थी तो वो पूरी हो सकती है। इसके अलावा समाज में सम्मान मिलने के भी प्रबल योग हैं।

''बता दें कि वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशियों का ये राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है। व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति, साढ़ेसाती, ढैय्या, महादशा और योगों के आधार पर वास्तविक परिणामों में परिवर्तन आ सकता है।''

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article