Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शादी से पहले फिर अकेला पड़ेगा मिहीर, रियो को लगेगा एक और बड़ा झटका

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, 7 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई दिलचस्प ट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि शादी से पहले ही पूरा परिवार मिहीर का साथ छोड़ तुलसी के तरफ चला जाएगा। वहीं दूसरी ओर रियो अंश के बारे में सवाल करेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 8 2026, 08:02 IST
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएंगे ये दिलचस्प ट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएंगे ये दिलचस्प ट्विस्ट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, 7 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक साथ कई दिलचस्प ट्विस्ट आ रहे हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बीती रात आए एपिसोड में भी शो में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले। जहां मिहीर शादी से पहले ही एक बार फिर से अकेला पड़ गया। वहीं दूसरी ओर रियो करण से अंश की मौजूदगी के बारे में सवाल करता है। लेकिन शो में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं।

करण की बातें सोच दुखी होगा रियोImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

करण की बातें सोच दुखी होगा रियो

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बीते दिन के एपिसोड में कई दिलचस्प मोड़ आए। सीरियल में दिखाया गया कि करण की बातें सोच-सोचकर रियो आंसू बहाता है। उसे बार-बार इस बात से दुख होता है कि करण उसका असली पिता नहीं है। साथ ही वह अंश के बारे में भी सोचता है।​

लड़केवाले और लड़कीवालों पर लड़ेंगे तुलसी-मिहीरImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

लड़केवाले और लड़कीवालों पर लड़ेंगे तुलसी-मिहीर

​मिहीर तुलसी को लड़केवाले और लड़कीवालों के बारे में पूछता है। वो तुलसी से मजाक करता है कि तुम्हारी तरफ कौन है, क्योंकि सब तो मेरी तरफ से होने वाले हैं। ऐसे में तुलसी भी मिहीर को चैलेंज करती है।​

परिवार में फिर अकेला पड़ेगा मिहीरImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

परिवार में फिर अकेला पड़ेगा मिहीर

​तुलसी सबको बुलाकर सलाह देती है कि जो भी तुलसी या मिहीर की तरफ हैं, वो चिट पर इस बारे में लिख दे। लेकिन पूरा परिवार सिर्फ तुलसी का ही नाम लिखता है, जिससे मिहीर अकेला पड़ जाता है। वो तुलसी से कहता है कि सब जिसकी तरफ हैं, असल में वो तो मेरी तरफ है।​

रणविजय के खिलाफ शिकायत करेगी परीImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

रणविजय के खिलाफ शिकायत करेगी परी

​परी रणविजय के खिलाफ शिकायत करने पुलिस के पास जाती है। वो बताती है कि रणविजय से उसे और उसकी बेटी को खतरा है। वहीं पुलिस भी परी को सुरक्षा देने का वादा करती है।​

रियो को एकलव्य का सच बताएगा करणImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

रियो को एकलव्य का सच बताएगा करण

​करण बार-बार रियो को मनाने की कोशिश करता है, लेकिन रियो नहीं समझता। करण रियो को बताता है कि अंश ने श्रद्धा के साथ भी शादी की थी, जिसके साथ उसका बेटा एकलव्य था। लेकिन दोनों की एक्सीडेंट में मौत हो गई।​

करण से अंश का सच पूछेगा रियोImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

करण से अंश का सच पूछेगा रियो

​रियो करण की बातों से परेशान होकर पूछता है कि ये अंश विरानी है कौन। अगर वो मेरे पिता हैं तो वो हैं कहां? मेरा पूरा परिवार है, लेकिन किसी को भी मेरे बारे में नहीं पता है। मेरे अपने भाई-बहन, दादा-दादी हैं, लेकिन कोई भी मेरे बारे में नहीं जानता है।​

रियो को जवाब देने से कतराएगा करणImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

रियो को जवाब देने से कतराएगा करण

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। करण को रियो की बातों से याद आता है कि कैसे तुलसी ने अंश को जान से मारा था। लेकिन करण कहता है कि मैं ये बात रियो से नहीं बता सकता, वरना मां के साथ गलत होगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!