Mardaani 3 Movie Cast Fees: रानी मुखर्जी ने लूट ली सारी मलाई, बाकी एक्टर्स के हाथ लगी चिल्लर

Mardaani 3 Movie Cast Fees: 'मर्दानी 3' में अपने किरदार को निभाने के लिए रानी मुखर्जी ने मोटी सैलरी चार्ज की है। तो चलिए जानते हैं बाकी एक्टर्स को सैलरी देने में निर्माताओं के कितने रुपये खर्च हुए हैं। आइए डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 28 2026, 11:33 IST
जानिए 'मर्दानी 3' के एक्टर्स की सैलरी...Image Credit : Instagram01 / 07

जानिए 'मर्दानी 3' के एक्टर्स की सैलरी...

Mardaani 3 Movie Cast Fees: आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'मर्दानी 3' के ट्रेलर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की है। मेकर्स ने इस मूवी को बनाने में लगभग 75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रानी मुखर्जी से लेकर मल्लिका प्रसाद सहित इस मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए एक्टर्स ने तगड़ी फीस चार्ज की है। तो चलिए इन एक्टर्स की फीस पर डालें एक नजर...

जानकी बोदीवालाImage Credit : Instagram02 / 07

जानकी बोदीवाला

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का जानकी बोदीवाला भी अहम हिस्सा हैं। इस मूवी को करने के लिए निर्माताओं ने जानकी को 1 करोड़ रुपये दिए हैं।

मल्लिका प्रसादImage Credit : Instagram03 / 07

मल्लिका प्रसाद

मल्लिका प्रसाद इस फिल्म में नेगेटिव रोल अदा कर रही हैं। 'मर्दानी 3' को करने के लिए मल्लिका प्रसाद को कथित तौर पर 40 लाख रुपये मिले हैं।

मिखाइल यावलकरImage Credit : Instagram04 / 07

मिखाइल यावलकर

मिखाइल यावलकर भी इस मूवी में लीड रोल में दिखाई देंगे। कथित तौर पर इस मूवी के लिए निर्माताओं ने मिखाइल यावलकर को 70 लाख रुपये फीस दी है।

रानी मुखर्जीImage Credit : Instagram05 / 07

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' अपने फेमस किरदार शिवानी शिवाजी रॉय को निभाने के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

अभिराज मीनावालाImage Credit : Instagram06 / 07

अभिराज मीनावाला

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। इस मूवी को डायरेक्ट करने के लिए अभिराज को भी अच्छी रकम मिली है।

मर्दानी 3 बजटImage Credit : Instagram07 / 07

मर्दानी 3 बजट

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का बजट 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म 30 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!