2025 में नन्हें-मुन्ने का स्वागत करेंगे ये कपल, घर में गूंज उठेगी खुशियों की किलकारी, फैंस भी कर रहे इंतजार

Bollywood Stars Soon To Become Parents: बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कई स्टार्स हैं जो मां बाप बनने जा रहे हैं। फैंस इन स्टार्स की संतानों को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। जानिए साल 2025 में औलाद का सुख प्राप्त करने वाले कलाकारों का।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Jul 10 2025, 15:12 IST
साल 2025 में माता-पिता बनेंगे ये बॉलीवुड कपल Image Credit : Instagram01 / 07

साल 2025 में माता-पिता बनेंगे ये बॉलीवुड कपल

Bollywood Stars Soon To Become Parents: बॉलीवुड दुनिया अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस साल कई कलाकारों ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी गुड न्यूज सभी के साथ शेयर की हैं। कोई कपल 2 से 3 होगा तो 3 से 4। ऐसे में बॉलीवुड को कई स्टार किड्स मिलने वाले हैं। लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी से लेकर राजकुमार राव पत्रलेखा का नाम शामिल है। ​

अरबाज खान और शूराImage Credit : Instagram02 / 07

अरबाज खान और शूरा

57 साल की उम्र में अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा संग बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। साल 2025 में खान परिवार के घर नन्हा मेहमान जन्म लेगा। Image Source: Arbaaz Khan Instagram

मालविका राज और प्रणव बग्गाImage Credit : Instagram03 / 07

मालविका राज और प्रणव बग्गा

साल 2023 में 'कभी खुशी कभी बहु थी' फिल्म में छोटी पूजा का किरदार निभा चुकीं मालविका राज ने प्रणव बग्गा संग शादी की थी। अब इस साल कपल परेंट्स बनने वाले हैं। Image Source: Malvika Raaj

राजकुमार राव और पत्रलेखा Image Credit : Instagram04 / 07

राजकुमार राव और पत्रलेखा

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कल यानी 9 जून को घोषणा करते हुए बताया कि कपल जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। शादी के 4 साल बाद कपल के घर मेहमान आएगा। Image Source: Rajkumar Rao

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा Image Credit : Instagram05 / 07

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर किलकारियाँ गूंजने वाली है। इसी साल कपल ने जल्द ही माता पिता बनने की खबर को फैंस संग शेयर किया था। Image Source: Kiara Advani Instagram

गौहर खान और जैद दरबार Image Credit : Instagram06 / 07

गौहर खान और जैद दरबार

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस गौहर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जल्द ही एक्ट्रेस संसार में पति जैद दरबार संग दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। Image Source: Gauhar Khan

पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल Image Credit : Instagram07 / 07

पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और पति संदीप सेजवाल भी अपनी दूसरी संतान को इस दुनिया में लाने वाले हैं। पूजा कसौटी जिंदगी 2 और अन्य कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। Image Source: Pooja Banerjee

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!