Rubina Dilaik Maldives Photos: टीवी की दमदार एक्ट्रेस रुबिना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 15 में धमाका मचाने वाली हैं। रुबिना इस शो में पहले आ चुकी हैं, लेकिन इस बार भी वह मेकर्स की नई थीम के साथ शो में आने वाली हैं। रुबिना के नाम पर मेकर्स ऑफिशियली मुहर लगा चुके हैं जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। रुबीना शो में जाने से पहले अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो मालदीव की हैं और इन फोटोज में वह अपने पति और बेटी के साथ हैं।
रुबीना दिलैक इस तस्वीर में पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही है। अभिनव और रुबीना दोनों ही बाथरोब में हैं और वक्त का लुत्फ उठा रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों ही एक दूसरे को निहार रहे हैं।
इस तस्वीर में रुबीना दिलैक ने व्हाइट नेट की लॉन्ग ड्रेस पहनी है और अपने बालों का ऊंचा बन बनाया है। रुबीना इस तस्वीर में बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज हर फैन को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है।
रुबीना दिलैक ने मालदीव के वेकेशन पर काफी मस्ती की है। एक्ट्रेस इस तस्वीर में सेल्फी मोड के साथ विक्ट्री का साइन दे रही हैं। रुबीना ने अपनी एक आंख बंद कर रखी है और चेहरे पर लंबी स्माइल है।
इस तस्वीर में रुबीना दिलैक और अभिनेव शुक्ला परफेक्ट कपल लगे हैं। रुबीना अपनी व्हाइट ड्रेस में काफी एलिगेंट लग रही हैं और अभिनव भी पूंछ वाले लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। रुबीना और अभिनव का एटीट्यूड देखने लायक है।
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने मालदीव के बीच पर काफी वक्त एक सात गुजारा। इस तस्वीर में दोनों एक छोटे से सोफे पर बैठे हैं और रुबीना ने बिकिनी पहनी है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपना चेहरा छुपाया हुआ ङै। रुबीना और अभिनव की ये फोटो काफी अच्छी है।
रुबीना दिलैक ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में मालदीव लिखा। रुबीना और अभिनव की इन फोटोज पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया। कई लोगों ने रुबीना और अभिनव की केमिस्ट्री के लाजवाब बताया है। इसके अलावा, कई फैंस ने कपल के लिए हार्ट इमोजी लगाए हैं।