2025 के एंड में और 2026 में बैक टू बैक फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसके लिए मेकर्स अभी से खूब मेहनत कर रहे हैं। अगले साल आपको थिएटर में कई नए पेयर दिखने वाले हैं। जिनकी जोड़ी आपको बड़े पर्दे पर एंटरटेन करती दिखाई देगी। ये नई जोड़ियाँ लोगो को पसंद आती भी हैं या नहीं, ये देखना भी दिलचस्प होगा। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो नई जोड़ियाँ।
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह अपने से कई साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ नजर आने वाले हैं। जब फिल्म का टीजर आया था तो दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था। यह फिल्म इस साल के एंड में रिलीज होने वाली है।
रामायण पार्ट 1 बहुत समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में केवल लीड रोल ही नहीं बाकी स्टारकास्ट भी कमाल की है। हालांकि इस फिल्म में पहली बार रणबीर और साई की जोड़ी बनने वाली है।
जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ जल्द ही न्यू मूवी में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसका नाम है लग जा गले। इस फिल्म में जान्हवी और टाइगर पहली बार साथ में काम करने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अपनी अलग फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। अनुराग बसु की इस रोमांटिक फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि यह इंडस्ट्री का फ्रेश पेयर होने वाला है।
'द बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान, चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आप इन दोनों स्टार्स की फ्रेश जोड़ी देखने वाले हैं। साथ में कैसे नजर आते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
बॉलीवुड के नए-नवेले स्टार अहान पांडे जल्द ही शरवरी वाघ के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने दोनों को साथ में कास्ट किया है। वह बिना नाम वाली फिल्म के लिए जल्द ही शूट भी करने वाले हैं। दोनों को साथ में फिल्म में देखना मजेदार होने वाला है।