एजुकेशन

School Assembly News Headlines: आज 8 सितंबर 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें

School Assembly News Headlines: यहां हम आपके लिए आज यानी 7 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए न्यूज हेडलाइंस

School Assembly News Headlines, National, International And Sports News For School, Students: स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने से छात्रों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान और बोलने की क्षमता बढ़ती है। इससे उन्हें देश-दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही नियमित रूप से न्यूज पढ़ने से शब्दावली, उच्चारण और मंच पर प्रस्तुति देने का कौशल भी बेहतर होता है। ऐसे में यदि आप भी स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइस पढ़ने जा रहे हैं तो यहां हम आपके लिए आज यानी 7 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।

School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज

  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
  • SIR के बाद मणिपुर और सिक्किम की मतदाता सूची से 1.85 लाख नाम हटाए गए
  • ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी LPG रिफिल बुकिंग का अंतराल घटकर 25 दिन हुआ: मंत्री सुरेश गोपी
  • UN के नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को ‘भारतीय रेखा’ और ‘चीनी रेखा’ के बीच का क्षेत्र दिखाया गया

School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  • पश्चिम एशिया संघर्ष: हमलों से पहले इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के एक इलाके को खाली करने का आदेश दिया
  • उत्तर कोरिया ने दूसरा नौसैनिक विध्वंसक युद्धपोत शामिल किया, अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान का सैन्य अभ्यास शुरू
  • नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक की कुछ बस्ती चौकियों को खाली करने का आदेश दिया: मंत्री
  • ट्रंप ने न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का सुझाव दिया
  • नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,355 पहुंची, राहत-बचाव अभियान जारी, करीब 5,000 लोग अब भी लापता
  • चैनल पार कर प्रवासियों के आने को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों की ब्रिटेन सरकार ने निंदा की
  • UN की चेतावनी: जंगल की आग और लू से वायु गुणवत्ता व स्वास्थ्य पर बढ़ रहा खतरा

School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज

  1. झेंग किनवेन की यूएस ओपन में शानदार वापसी, नाओमी ओसाका भी चौथे दौर में पहुंचीं
  2. सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता चाइना मास्टर्स का खिताब
  3. अल्कराज ने टॉमी पॉल को हराकर यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
  4. सेबेस्टियन वेट्टेल ने मोंजा में माइकल शूमाकर की फेरारी F2002 कार चलाई

यहां आप आज यानी 21 अगस्त 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article