​हल्दी से लेकर फेरो तक करिश्मा कपूर की शादी में पानी की तरह बहाया था पैसा, किस्मत की कड़वी निकली एक्ट्रेस की जिंदगी​

​बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। एक्ट्रेस की शादी में कपूर खानदान ने खूब खर्च किया था। रणधीर कपूर ने अपनी बेटी के लिए सारी जमा पूंजी लगा दी थी। हालांकि बाद में यह शादी जब टूटी तो सबको बहुत दुख हुआ था। आइए आपको शादी की कुछ फ़ोटोज़ दिखाते हैं जिसमें करिश्मा एकदम चाँद जैसी लग रही है।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jun 17 2025, 16:11 IST
करिश्मा कपूर की शादी Image Credit : Social Media01 / 07

करिश्मा कपूर की शादी

संजय कपूर की मौत के बाद रणधीर कपूर का एक पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर ने कहा था कि संजय कपूर एक थर्ड क्लास आदमी है। उसने करिश्मा पर पैसे के लिए शादी करने का इल्जाम लगाया था। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा ने कहा था कि संजय उनके साथ मार-पीट करता था। आइए बताते हैं करिश्मा और संजय की शादी का ये सफर

2003 में हुई थी संजय-करिश्मा की शादी Image Credit : Social Media02 / 07

2003 में हुई थी संजय-करिश्मा की शादी

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। संजय से शादी से पहले करिश्मा कपूर का रिश्ता अभिषेक बच्चन से टूट चुका था। करिश्मा की शादी इसलिए भी बहुत खास थी कि कपूर परिवार में पहले बच्चे की शादी हो रही थी। इस शादी में रणधीर कपूर ने खूब पैसा लगाया था।

गाजे-बाजे के साथ हुई थी शादी Image Credit : Social Media03 / 07

गाजे-बाजे के साथ हुई थी शादी

करिश्मा की शादी का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था। इस शादी में बॉलीवुड मूवीज की शादी की ही तरह खूब जश्न मनाया गया था। गाजे-बाजे के साथ करिश्मा की शादी हुई और तीन दिन तक ये जश्न चलता रहा था। कपूर खानदान की बेटी इंडिया के बड़े बिजनेसमैन से शादी कर रही थी।

हल्दी की रस्में Image Credit : Social Media04 / 07

हल्दी की रस्में

करिश्मा की शादी में हल्दी-मेहंदी हर इवेंट को बेहद खास तरीके से मनाया गया था। यह करिश्मा की हल्दी की फोटोज है। सुबह हल्दी हुई और शाम को मेहंदी का फंक्शन हुआ था। अपनी शादी में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक डिजाइनर लहंगा पहना था।

करिश्मा कपूर की मेहंदी Image Credit : Social Media05 / 07

करिश्मा कपूर की मेहंदी

हल्दी मेहंदी दोनों की इवेंट पर कपूर खानदान ने खूब खर्च किया था। यही नहीं करिश्मा कपूर की मेहंदी वाले दिन बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई थी।

कुछ सालों में ही टूट गया रिश्ता Image Credit : Social Media06 / 07

कुछ सालों में ही टूट गया रिश्ता

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी जिस खुशी के साथ हुई थी यह खुशी एक्ट्रेस की जिंदगी में ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। 2016 में कपल ने तलाक ले लिया था। हालांकि कपल के दो बच्चे भी हैं।

शादी के मामले में फीकी पड़ी किस्मत Image Credit : Social Media07 / 07

शादी के मामले में फीकी पड़ी किस्मत

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने करियर में खूब तरक्की की। उन्होंने कई हिट फिल्में दी।लेकिन प्यार के मामले में करिश्मा कपूर की किस्मत ठिक नहीं रही। वह अभिषेक बच्चन से प्यार करती थी लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। उसके बाद उन्होंने संजय को अपना दिल दिया और वह भी टूट गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!