​संजय कपूर के नैन-नक्श और करिश्मा कपूर की हाईट लेकर पैदा हुई बेटी समायरा, 20 की उम्र में दिखती है मां की परछाई​

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया। करिश्मा कपूर को संजय से दो बच्चे हैं, जो अब बड़े हो गए हैं। करिश्मा और संजय की एक बेटी और एक बेटा है। अभिनेत्री अक्सर अपनी बेटी के साथ पार्टी में नजर आती है। करिश्मा की बेटी का नाम समायरा है। आइए आपको दिखाते हैं समायरा की फोटोज

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Jun 13 2025, 18:22 IST
करिश्मा कपूर की लाडली बेटी समायरा Image Credit : Social Media01 / 07

करिश्मा कपूर की लाडली बेटी समायरा

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर 20 साल की हो गई है। अपनी मां के साए में पली स्टार-किड देखने में बिल्कुल अपने पापा की कॉपी लगती है। करिश्मा कपूर अक्सर समायरा की फोटोज शेयर करती रहती है। लेकिन समायरा जो है वो सोशल मीडिया से दूर ही रहती है। आइए आपको समायरा के बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं।

मिलिए करिश्मा कपूर की बेटी से Image Credit : Social Media02 / 07

मिलिए करिश्मा कपूर की बेटी से

अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी का नाम समायरा है। वह 20 साल की हो गई है। समायरा सोशल मीडिया से दूर रहती है और लाइमलाइट से छिपकर रहना पसंद करती है। वह अपने मम्मी और पापा दोनों के करीब है।

पापा के मिले नैन-नक्श Image Credit : Social Media03 / 07

पापा के मिले नैन-नक्श

जब भी कभी करिश्मा कपूर समायरा की कोई पिक शेयर करती है तो लोग यही कहते हैं कि इसके नैन-नक्श पापा संजय कपूर पर गए हैं। हालांकि रंगत की बात करें तो वह भी पापा की तरह ही है। संजय कपूर भी हर बर्थडे पार्टी में अपनी बेटी से मिलने जरूर आते थे।

मां के कंधे तक आती है समायरा Image Credit : Social Media04 / 07

मां के कंधे तक आती है समायरा

समारया कपूर को अपनी मां से खूबसूरती और हाईट मिली है। तस्वीरों में देखते पता चलता है कि वह अपनी मां के कंधे तक आती है। करिश्मा का बेटा भी अब काफी बड़ा हो गया है।

मौसी करीना की लाडली है समायरा Image Credit : Social Media05 / 07

मौसी करीना की लाडली है समायरा

समायरा अक्सर अपनी मॉम करिश्मा कपूर के साथ करीना मौसी के घर आती रहती है। करीना और समायरा की बान्डिंग उनकी फोटोज में देखने को मिल जाती है।

समायरा की स्टडी Image Credit : Social Media06 / 07

समायरा की स्टडी

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने मुंबई के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। वर्तमान में, वह अमेरिका के मैसाचुसेट्स में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर रही हैं।

मां और मौसी की तरह स्टाइलिश है समायरा Image Credit : Social Media07 / 07

मां और मौसी की तरह स्टाइलिश है समायरा

समायरा अपनी मां और मौसी की ही तरह स्टाइलिश है। उन्हें जब भी स्पॉट किया जाता है वह यूनिक अंदाज में नजर आती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!