आपने सुना होगा कि महिलाओं से उनकी उम्र कभी नहीं पुछनी चाहिए। हर महिला जवां ही दिखना चाहती है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी शामिल हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो अपनी असली उम्र को छिपाती नहीं बल्कि खुलकर दिखाती हैं। जी हाँ, ये हसीनाएं कैमरे के सामने नो-मेकअप लुक में आने में कोई शर्म नहीं करती साथ ही इन्हें अपनी उम्र के हिसाब से ही किरदार करना भी पसंद हैं।
अभिनेत्री करीना कपूर को अपनी नो-मेकअप सेल्फ़ी शेयर करना बहुत पसंद है। करीना कपूर खुलकर अपनी रियल एज बयां करती है। अपने इंटरव्यू में भी करीना कपूर साफ कहती है कि मुझे अपनी उम्र के हिसाब से रोल चाहिए। ना कि किसी जवान हीरोइन के जैसे।
एक्ट्रेस तब्बू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि "मैं अब 50 साल की हो गई हूँ, मैं 30 साल की लड़की के रोल नहीं कर सकती"। तब्बू एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपनी स्किन और अपनी उम्र की असलियत कभी नहीं छिपाती। एक्ट्रेस ने आज तक किसी सर्जरी का सहारा भी नहीं लिया।
अभिनेत्री विद्या बालन अपनी एक्टिंग से दिलों पर राज करती हैं। उनकी फिल्मों में हमेशा एक अनोखी कहानी छिपी होती है। विद्या बालन ने 20s में एक से बढ़कर एक किरदार किए। अब उम्र बढ़ने के साथ वह अपनी उम्र के हिसाब से किरदार का चुनाव कर रही है। विद्या बालन कभी अपनी उम्र बताने में शर्म नहीं करती हैं।
51 साल की काजोल देवगन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। काजोल ने सिनेमा का हाथ नहीं छोड़ा है। वह अपनी उम्र और अपने हिसाब से फिल्में चुनती हैं। काजोल देवगन अपनी असली उम्र को दिखाने में परहेज नहीं करती।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब टीवी शोज होस्ट करती हैं। माधुरी दीक्षित कैमरे के सामने अपनी रियल स्किन दिखाने में कोई परहेज नहीं करती। इस उम्र में भी उनका चेहरा वैसा ही खूबसूरत नजर आता है।
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन करिश्मा कपूर की उम्र 51 साल हो गई है। जब वह कैमरे के सामने आती हैं तो मेकअप से अपनी झुर्रियां नहीं छिपाती हैं। करिश्मा कपूर बड़ी ही खुशी से अपनी असली उम्र का शो ऑफ करती हैं।