Directors Never Worked With Sunny Deol: सनी देओल के फिल्मी करियर की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ गई है। 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की सफलता को देखने के बाद आज इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स सनी देओल के साथ काम करने के लिए उनकी डेट्स मांग रहे हैं। एक समय ऐसा भी जब इंडस्ट्री में मौजूद कई बड़े डायरेक्टर्स ने सनी पाजी संग फिल्में करने से हमेशा परहेज ही किया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
संजय लीला भंसाली और सनी देओल ने आज तक किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। अब संजय लीला भंसाली भी सनी पाजी के साथ आने वाले दिनों में फिल्म कर सकते हैं।
अली अब्बास जफर इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं। सनी देओल के साथ अली अब्बास जफर ने भी अभी तक किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है।
अनुराग कश्यप ने भी तक सनी देओल के साथ कोई नहीं की है। डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी को एक साथ काम करते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
आमिर खान-शाहरुख खान जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुके राजकुमार हिरानी ने भी सनी देओल संग कोई मूवी नहीं की। उम्मीद है कि सनी देओल के साथ राजकुमार हिरानी काम कर सकते हैं।
करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर्स में से एक हैं। करण जौहर ने भी आज तक सनी देओल की किसी भी मूवी को डायरेक्ट नहीं किया है।
कबीर खान ने भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की है। कबीर खान के मन भी अभी तक सनी देओल के साथ फिल्म करने का ख्याल नहीं आया है।