ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' का 2025 में बजा डंका, 'छावा'-'सैयारा' को पछाड़ बनी हाईएस्ट ग्रोसर

List of 7 highest-grossing film of 2025: साउथ फिल्म के मशहूर निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' साल 2025 की सबसे बड़ी ग्रोसर साबित हुई है। आइए देखें 'कांतारा: चैप्टर 1' ने किन-किन फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त किया है।

Authored by: ललित कुमार Updated Nov 10 2025, 09:50 IST
ये हैं 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में...Image Credit : IMDb01 / 08

ये हैं 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में...

List of 7 highest-grossing film of 2025: इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कई साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की इम्प्रेस करने में असफल रहीं तो कईयों ने ऑडियंस के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी। 2 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' ने इंडियन सिनेमा में इतिहास रच दिया है। 'कंतारा चैप्टर 1' ने विक्की कौशल की 'छावा' और अहान पांडे की 'सैयारा' सहित कई फिल्मों को मात देकर पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। आइए देखें टॉप 7 हाईएस्ट ग्रोसर मूवीज की लिस्ट...

दे कॉल हिम ओजीImage Credit : IMDb02 / 08

दे कॉल हिम ओजी

पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 219 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस मूवी का निर्देशन सुजीत ने किया था। यह भी लोगों को खास इम्प्रेस नहीं पाई थी।

महावतार नरसिम्हाImage Credit : IMDb03 / 08

महावतार नरसिम्हा

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेटेड महाकाव्य 'महावतार नरसिम्हा' का बजट कुल 15 करोड़ रुपये थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 268 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने में सफल रही। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है।

वॉर 2Image Credit : IMDb04 / 08

वॉर 2

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के वीएफएक्स की खूब तारीफ हुई लेकिन कहानी लोगों की इम्प्रेस नहीं कर पाई। 'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 287 करोड़ रुपये रहा था।

कुलीImage Credit : IMDb05 / 08

कुली

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से मेकर्स को बहुत उम्मीद थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर केवल 323 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही। इस मूवी में आमिर खान का भी धांसू कैमियो था।

सैयाराImage Credit : IMDb06 / 08

सैयारा

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 393 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था।

छावाImage Credit : IMDb07 / 08

छावा

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 695 करोड़ रुपये की शानदार कमाई थी। फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में थीं।

कंतारा: चैप्टर 1Image Credit : IMDb08 / 08

कंतारा: चैप्टर 1

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 697 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म को केवल 125 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ग्रोसर साबित हुई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!