Top Highest-Grossing Openings Of 2025: जाने-माने एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 साल 2025 की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) लिस्ट में पहले स्थान पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कंतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एक्टर विक्की कौशल की धांसू फिल्म छावा (Chhaava) अब लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म छावा का ओपनिंग डे कलेक्शन 33.10 करोड़ रुपये रहा था।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वार 2 (War 2) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 29 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म सिकंदर का ओपनिंग डे कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की लीड रोल वाली फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है। फिल्म हाउसफुल 5 का पहले दिन का कलेक्शन 24.35 करोड़ रुपये रहा था।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। फिल्म सैयारा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये कमाए थे।
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म लिस्ट में 7वें नंबर पर है।