Highest Grossing Indian Movies 2024 List: साल 2024 बॉलीवुड और साउथ के लिए काफी अच्छा रहा है। साल 2024 में एक के बाद एक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। कुछ फिल्में हिट साबित हुई, तो कुछ का औंधे मुंह गिर गईं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। इस लिस्ट में फिल्म कल्कि 2898 Ad टॉप पर है। तो चलिए देखते इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों लिस्ट में शामिल हैं।
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 Ad फिल्म ने अब तक 277.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म 'फाइटर' लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने 199.45 करोड़ रुपये कमाए थे।
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने 149.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अजय देगवन की ये फिल्म लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
फिल्म मुंज्या (Munjya) लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इस फिल्म ने 107.01 करोड़ रुपये कमाए हैं।
करीना कपूर और तब्बू की फिल्म 'क्रू' कमाई 89.92 करोड़ रुपये रही थी। ये फिल्म लिस्ट में 5वें नंबर पर है।
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म ने 82.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' लिस्ट में 7वें नंबर पर है। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने 80.88 करोड़ रुपये कमाए थे।