70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Moments: जया ने लाडले अभिषेक पर लुटाया प्यार, काजोल-शाहरुख के डांस ने खींचा ध्यान

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 Best Moments: 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) इवेंट से एक कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। लेकिन हम आपको इवेंट के उन मोमेंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।

Authored by: अभयUpdated Oct 12 2025, 20:00 IST
​70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के बेस्ट मोमेंट्सImage Credit : Filmfare01 / 08

​70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के बेस्ट मोमेंट्स

बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो, 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025), गुजरात टूरिज्म के साथ 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के EKA Arena में धूमधाम से हुआ। ये इवेंट भारतीय सिनेमा के 70 सालों का सेलिब्रेशन था जिसमें ग्लैमर का जलवा दिखा। इवेंट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अनन्या पांडे (Ananya Panday), कृति सेनन (Kriti Sanon), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), जया बच्चन (Jaya Bachchan), जीनत अमान (Zeenat Aman) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जैसे सितारे पहुंचे। इस इवेंट के बेस्ट मोमेंट्स जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। तो चलिए देखते हैं ये फोटोज।

​जया बच्चन ने बेटे पर लुटाया प्यारImage Credit : Filmfare02 / 08

​जया बच्चन ने बेटे पर लुटाया प्यार

इस तस्वीर में जया बच्चन अवॉर्ड जीतने के बाद अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर प्यार लुटाती हुई नजर आईं। जया और अभिषेक की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

शाहरुख-काजोल का डांसImage Credit : Filmfare03 / 08

शाहरुख-काजोल का डांस

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा काजोल और शाहरुख खान के डांस की रही। काजोल और शाहरुख खान का डांस काफी पसंद किया जा रहा है।

​मनीष पॉल की एंट्री ने खींचा ध्यानImage Credit : Filmfare04 / 08

​मनीष पॉल की एंट्री ने खींचा ध्यान

इवेंट में मनीष पॉल की एंट्री में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मनीष पॉल की इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए।

एमडी विनीत जैन के साथ दिखे अक्षय कुमारImage Credit : Filmfare05 / 08

एमडी विनीत जैन के साथ दिखे अक्षय कुमार

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन और अक्षय कुमार की इस तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।

करण जौहर ने की मस्तीImage Credit : Filmfare06 / 08

करण जौहर ने की मस्ती

इस वायरल हो रही तस्वीर में करण जौहर एक्टर शाहरुख खान और काजोल के साथ मस्ती करते नजर आए। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों को स्टार्स के पुराने दिन याद आ गए।

साथ दिखे अनन्या-कार्तिकImage Credit : Filmfare07 / 08

साथ दिखे अनन्या-कार्तिक

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे साथ नजर आए। दोनों को साथ देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

अक्षय कुमार का धांसू डांसImage Credit : Filmfare08 / 08

अक्षय कुमार का धांसू डांस

70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इवेंट की जान अक्षय कुमार की धांसू परफॉर्मेंस रही। अक्षय कुमार के इस अंदाज को देखने के बाद लोग देखते रह गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!