बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। लोग आज भी उनकी कई पुरानी हिट फिल्मों को बार-बार ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। इसी बीच एक ऐसी फिल्म का जिक्र है, जिसकी रिकॉर्डिंग के दौरान म्यूजिक डायरेक्टर का गला भर आया था और आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सिनेमाघर में जब वो गाना चला तो दर्शकों की आंखें भी नम हो गई थीं। तो चलिए बिना देर किए जानते है फिल्म और उस गाने के नाम।
अजय देवगन की इस फिल्म का नाम था दिलवाले। फिल्म दिलवाले साल 1993 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था।
अजय देवगन की फिल्म दिलवाले की स्टोरी के साथ-साथ गाने भी काफी चर्चा में रहे थे। फिल्म दिलवाले के गाने उस समय हर किसी को जुबान पर थे।
फिल्म दिलवाले में अजय देवगन के साथ रवीना टंडन भी अहम रोल में थी। अजय देवगन और रवीना टंडन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
समीर आनंद ने एक बार बताया था कि वो एक फिल्म का गाना बनाने के लिए बैठे थे। तभी अचानक बिजली चली गई। समीर ने कहा कि ठीक है, इस गाने को किसी और दिन बना लेंगे। लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर नदीम-श्रवण ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं, ये गाना आज ही बनाना है, वरना बाद में दिल से वो सही दर्द नहीं निकलेगा। इस गाने की रचना मोमबत्ती की रोशनी में हुई थी।
समीर आनंद ने बताया कि उस रात नदीम-श्रवण और वो खुद आंसू बहाते हुए उस गाने को बना रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि जब तीनों मिलकर सिनेमाघर में बैठे और दर्शकों का रिएक्शन देखा, तो उन्हें हैरानी हो गई। गाना बनाते समय जितना रोना उन्हें आया था, उससे कहीं ज्यादा भावुक होकर लोग उस गाने को सुन रहे थे। गाने का नाम था 'जीता था जिसके लिए'