टीवी मसाला

Jennifer Winget दुल्हन बन हुईं भावुक, पति विलियम इस्माइल संग दिखीं रोमांस में चूर; शेयर की अनसीन फोटोज

Jennifer Winget Shares Unseen Marriage Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। दुल्हन बन एक्ट्रेस भावुक नजर आईं।

Image

जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की अनसीन तस्वीरें (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Jennifer Winget Shares Unseen Marriage Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जेनिफर विंगेट ने छोटे पर्दे पर रहते हुए कई सुपरहिट शोज दिये हैं। बीती 16 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल संग शादी रचाई। जेनिफर विंगेट ने अब अपनी और विलियम इस्माइल की शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में जेनिफर विंगेट की खुशी देखने लायक रही। लेकिन दुल्हन बन जेनिफर विंगेट भावुक हो गईं। इतना ही नहीं, कई तस्वीरों में एक्ट्रेस विलियम इस्माइल संग रोमांस में चूर भी नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget की शादी का पहला वीडियो हुआ Leak, व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस; दिखीं नर्वस

    जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने अपनी शादी पर व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। पहली फोटो में जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल (William Ishmael) एक-दूजे को गले लगाते नजर आए। वहीं अगली तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने गाउन की झलक दिखाई। तीसरी फोटो में जेनिफर विंगेट दुल्हन बन बेहद खुश दिखीं। खास बात तो यह है कि जेनिफर विंगेट ने अपने वेडिंग गाउन पर शादी की तारीख भी लिखवाई थी। अपनी एक तस्वीर में जेनिफर विंगेट भावुक नजर आईं। एक्ट्रेस जिंदगी के इस खास पल पर अपने आंसू पोछती दिखीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget ने वेकेशन के बीच उठाया प्रकृति का लुत्फ, एक-एक तस्वीर देख हो जाएगा प्यार
    Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

    Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

      Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

      Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

      Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

      Jennifer Winget ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

      जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल एक तस्वीर में लिपलॉक करते दिखाई दिये। वहीं अगली फोटो में विलियम इस्माइल, जेनिफर विंगेट को वेडिंग रिंग पहनाते दिखाई दिये। हर तस्वीर में जेनिफर और विलियम इस्माइल बेहद कमाल लगे। इन फोटोज को देख फैंस और टीवी स्टार्स प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में युके में शादी रचाई।

      मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और विलियम इस्माइल लंबे वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। विलियम इस्माइल ने एक प्राइवेट हॉलीडे के दौरान जेनिफर विंगेट को शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें कि जून में ही एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article