Flop Movies: भूलकर भी ना देखें Janhvi Kapoor की ये 5 फिल्में, मूड हो जाएगा खराब

Janhvi Kapoor Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने वैसे तो कई मूवीज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है, लेकिन उनकी कई मूवीज बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस लिस्ट में मिली से लेकर होमबाउंड तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Jun 4 2026, 19:37 IST
दिमाग का दही कर देंगी Janhvi Kapoor की ये 5 फिल्मेंImage Credit : IMDb/instagram01 / 06

दिमाग का दही कर देंगी Janhvi Kapoor की ये 5 फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की है। हालांकि, उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। कुछ फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन कई फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं और फ्लॉप साबित हुईं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों से लेकर पहले की कई फिल्मों तक, जाह्नवी को सफलता और असफलता दोनों का सामना करना पड़ा है। इस रिपोर्ट में हम जाह्नवी कपूर की उन फिल्मों पर नजर डालेंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

देवरा Image Credit : IMDb/instagram02 / 06

देवरा

जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा से लोगों को काफी उम्मीद थी। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ जूनियर एनटीआर नजर आए थे। हालांकि ​जाह्नवी कपूर की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।​

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीImage Credit : IMDb/instagram03 / 06

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

जाह्नवी कपूर की इस मूवी को भी लोगों ने ज्यादा भाव नहीं दिया। फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। मूवी में जाह्नवी कपूर के साथ वरुण धवन भी नजर आए थे।

मिलीImage Credit : IMDb/instagram04 / 06

मिली

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस मूवी में एक्टिंग तो बहुत जबरदस्त की थी, लेकिन फिल्म फिर भी फ्लॉप हो गई। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धड़ाम से गिर गई।

​होमबाउंड​Image Credit : IMDb/instagram05 / 06

​होमबाउंड​

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। लगभग ₹25 करोड़ के भारी बजट में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में केवल ₹3 से ₹5 करोड़ के आसपास ही कमा सकी और एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई।

​मिस्टर एंड मिसेज माही​Image Credit : IMDb/instagram06 / 06

​मिस्टर एंड मिसेज माही​

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने सभी को निराश किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!