South Upcoming 2026: बॉलीवुड की सिट्टी-पिट्टी गुल करने आ रही हैं साउथ की ये 12 फिल्में, लिस्ट देख नतमस्तक होंगे स्टार्स

New South Upcoming Movies 2026: साउथ की फिल्मों की साल 2026 में लाइन लगने वाली है। एक के बाद एक बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में कई ऐसी फिल्में शामिल है, जिनका फैंस काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर इंतजार कर रहे थे। तो चलिए जानते है लिस्ट में किन फिल्मों का नाम शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Jan 2 2026, 07:36 IST
2026 में रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 13

2026 में रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में, देखें लिस्ट

साल 2026 में साउथ की फिल्मों का जलवा देखने को मिलने वाला है। एक के बाद एक साउथ की फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में धांसू एक्शन सीन्स के साथ-साथ दमदार स्टोरी भी देखने को मिलने वाली है। साउथ की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में यश, रजनीकांत, मोहनलाल समेत कई बड़े स्टार्स की मूवीज शामिल है, तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

जन नेता (Jan Neta)Image Credit : IMDb02 / 13

जन नेता (Jan Neta)

थलापति विजय की फिल्म जन नेता (Jan Neta) इसी महीने यानी 9 जनवरी को सिमेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का काफी समय के इंतजार किया जा रहा है।

द राजा साब (The Raja Saab)Image Credit : IMDb03 / 13

द राजा साब (The Raja Saab)

साउथ स्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) भी 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में प्रभास एकदम नए रोल में नजर आने वाले हैं।

​मना शंकर वारा प्रसाद गारु (Mana Shankara Vara Prasad Garu)Image Credit : IMDb04 / 13

​मना शंकर वारा प्रसाद गारु (Mana Shankara Vara Prasad Garu)

चिरंजीवी की लीड रोल वाली फिल्म मना शंकर वारा प्रसाद गारु (Mana Shankara Vara Prasad Garu) 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

​भरथा महासयुलाकु विग्न्यप्ति (Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi)Image Credit : IMDb05 / 13

​भरथा महासयुलाकु विग्न्यप्ति (Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi)

रवि तेजा फिल्म भरथा महासयुलाकु विग्न्यप्ति (Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi) में एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

​डकैत: ए लव स्टोरी (Dacoit: A Love Story)Image Credit : IMDb06 / 13

​डकैत: ए लव स्टोरी (Dacoit: A Love Story)

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी (Dacoit: A Love Story) ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी बेताब है।

​पेड्डी (Peddi)Image Credit : IMDb07 / 13

​पेड्डी (Peddi)

राम चरण की फिल्म पेड्डी (Peddi) को आप 27 मार्च से बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

​करुप्पु (Karuppu)Image Credit : IMDb08 / 13

​करुप्पु (Karuppu)

साउथ के जाने-माने स्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु (Karuppu) भी इसी साल यानी 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट अभी पक्की नहीं हुई है।

​जेलर 2 (Jailer 2)Image Credit : IMDb09 / 13

​जेलर 2 (Jailer 2)

साउथ के सुपस्टार रजनीकांत फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) में एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की ये फिल्म 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

​टॉक्सिक (Toxic)Image Credit : IMDb10 / 13

​टॉक्सिक (Toxic)

यश और कियारा की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।

​केडी: द डेविल (KD: The Devil)Image Credit : IMDb11 / 13

​केडी: द डेविल (KD: The Devil)

फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) की रिलीज का काफी समय के इंतजार किया जा रहा है। फिल्म केडी: द डेविल साल 2026 के अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली है।

​सरदार 2 (Sardar 2)Image Credit : IMDb12 / 13

​सरदार 2 (Sardar 2)

साउथ स्टार कार्थी की फिल्म सरदार 2 (Sardar 2) को भी आप साल 2026 में बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। कार्थी की ये फिल्म मई में रिलीज हो सकती है।

​दृश्यम 3 (Drishyam 3)Image Credit : IMDb13 / 13

​दृश्यम 3 (Drishyam 3)

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) साल 2026 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म से मोहनलाल एक बार फिर लोगों का दिमाग घूमाने वाले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!