Jaagriti एक्ट्रेस Rachana Mistry ने करोड़पति बिजनेसमैन से की सगाई, पर्पल साड़ी में निखारा लुक

Rachana Mistry Engagement Photos: टीवी एक्ट्रेस रचना मिस्त्री जल्द ही शादी करने वाली हैं। रनचा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अमित मदान से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर रचना और अमित की फोटोज ने तहलका मचा दिया है। रचना के साड़ी वाले लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया है।

Authored by: कविताUpdated May 4 2026, 17:00 IST
रचना मिस्त्री ने करोड़पति बिजनेसमैन से की सगाईImage Credit : Instagram01 / 07

रचना मिस्त्री ने करोड़पति बिजनेसमैन से की सगाई

टीवी सीरियल जागृति और ना उम्र की सीमा हो से घर घर में पॉपुलर हुई एक्ट्रेस रचना मिस्त्री ने सगाई कर ली है। रचना काफी समय से अमित मदान को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस अपनी प्राइवेट लाइफ पर कम ही बोलती हैं लेकिन रचना ने अचानक ही अपनी सगाई की फोटोज शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया है। इन फोटोज में रचना के लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। रचना और अमित की सगाई की फोटोज फैंस को काफी पसंद कर रही हैं और हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

रचना मिस्त्री ने शेयर कीं सगाई की फोटोज Image Credit : Instagram02 / 07

रचना मिस्त्री ने शेयर कीं सगाई की फोटोज

रचना मिस्त्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में रचना अपने होने वाले पति के साथ खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो में रचना की स्माइल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।​

परिवार के बीच हुई रचना और अमित की सगाईImage Credit : Instagram03 / 07

परिवार के बीच हुई रचना और अमित की सगाई

जानकारी के मुताबिक, रचना मिस्त्री और अमित मदान की सगाई कुछ करीबी लोगों के बीच हुई है। कपल के खास दिन पर परिवार के लोगों के साथ साथ कुछ करीबी लोग थे, जिसके साथ ही कपल ने अपने दिन को खास बनाया है।

रचना मिस्त्री के लुक ने खींचा ध्यानImage Credit : Instagram04 / 07

रचना मिस्त्री के लुक ने खींचा ध्यान

रचना मिस्त्री ने अपनी सगाई का लुक काफी खास और यूनिक रखा। उन्होंने भारी भरकम लहंगे और गाउन को साइड में रखकर एक साड़ी पहनी। पर्पल रंग की बंधेज की साड़ी में रचना काफी सुंदर लगीं। एक्ट्रेस की ये साड़ी भी काफी भारी भरकम है, लेकिन उन्होंने इसे काफी एलिगेंट के साथ पहना। ​

रचना मिस्त्री और अमित मदान की फोटोज वायरलImage Credit : Instagram05 / 07

रचना मिस्त्री और अमित मदान की फोटोज वायरल

रचना मिस्त्री और अमित मदान की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर फैंस भर भरकर कमेंट कर रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। ​

रचना मिस्त्री के रोके की फोटोज हुई थीं वायरलImage Credit : Instagram06 / 07

रचना मिस्त्री के रोके की फोटोज हुई थीं वायरल

​रचना मिस्त्री और अमित मदान का साल 2024 में रोका हुआ था। उस समय भी एक्ट्रेस ने अपने खास दिन की फोटोज शेयर की थीं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अपने खास दिन पर रचना ने लाइट पर्पल कलर का शरारा पहना, जिसमें वह काफी सुंदर लगीं।​

रचना मिस्त्री और अमित मदान का रिलेशनशिपImage Credit : Instagram07 / 07

रचना मिस्त्री और अमित मदान का रिलेशनशिप

बता दें कि रचना मिस्त्री और अमित मदान लगभघ 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रचना जहां एक्टिंग में अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं तो वहीं अमित बिजनेसमैन हैं और लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!