2026 की शुरुआत में ही फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हुईं ये 5 फिल्में, मेकर्स को बना गईं कंगाल!

Flop Movies in January 2026: 'इक्कीस' से लेकर 'द राजा साब' सहित कई फिल्में साल 2026 की शुरुआत में ही रिलीज की गईं। इस लिस्ट में देखें अब तक 5 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 20 2026, 10:58 IST
फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हुईं ये 5 फिल्मेंImage Credit : IMDb01 / 06

फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हुईं ये 5 फिल्में

Flop Movies in January 2026: साल 2025 में 'छावा' से लेकर 'धुरंधर' सहित कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं, जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में सफल रहीं। साल 2026 की शुरुआत में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 2026 की शुरुआत में रिलीज हुईं 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई हैं। इन फिल्मों के फ्लॉप होने से निर्माताओं को तगड़ा नुकसान हुआ है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

इक्कीसImage Credit : IMDb02 / 06

इक्कीस

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े परदे पर देखा गया। इस मूवी में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की भूमिका अगस्त्य नंदा ने निभाई। यह मूवी दुनिया भर में केवल 33 करोड़ रुपये कमा पाई है। फिल्म को 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।

द राजा साबImage Credit : IMDb03 / 06

द राजा साब

मारुती के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास के साथ संजय दत्त, मालविका मोहनन और अनुपम खेर सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह मूवी अब तक 150 करोड़ रुपये का बिजनेस भी नहीं कर पाई है।

हैप्पी पटेलImage Credit : IMDb04 / 06

हैप्पी पटेल

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल' एक डार्क कॉमेडी मूवी है। वीर दास की यह मूवी अब तक कुल 4.75 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इस मूवी का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

राहु केतुImage Credit : IMDb05 / 06

राहु केतु

वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की फिल्म 'राहु केतु' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। यह मूवी 4.8 करोड़ का कारोबार कर पाई है। इस मूवी का बजट भी 25 करोड़ रुपये ही बताया जा रहा है।

भरथा महासयुलाकु विग्न्यप्तिImage Credit : IMDb06 / 06

भरथा महासयुलाकु विग्न्यप्ति

रवि तेजा की एक्शन-कॉमेडी मूवी 'भरथा महासयुलाकु विग्न्यप्ति' भी केवल 14 करोड़ रुपये ही कमाने में सफल रही है। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये से भी अधिक बताया जा रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!