2026 में रिलीज होते ही फ्लॉप हुईं ये 6 फिल्में, निर्माताओं को बना गईं कंगाल

2026 Flop Movies: अगस्त्या नंदा की 'इक्कीस' से लेकर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' सहित 2026 में तब तक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी हैं। देखें लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 27 2026, 16:07 IST
2026 में रिलीज होते ही फ्लॉप हुईं ये 6 फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 07

2026 में रिलीज होते ही फ्लॉप हुईं ये 6 फिल्में...

2026 Flop Movies: साल 2025 खत्म होने के बाद सिनेप्रेमियों को 2026 से बहुत ज्यादा उम्मीद थी। मगर शुरुआत के 4 महीनों में बॉलीवुड की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल देखने के बाद लोगों की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। जनवरी से लेकर अप्रैल के खत्म होने से पहले दुनिया भर में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं और फ्लॉप हो गईं। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपकी 'इक्कीस' से लेकर 'ओ रोमियो' सहित उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाईं। तो चलिए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

इक्कीसImage Credit : Instagram02 / 07

इक्कीस

धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर 'इक्कीस' की कहानी काफी शानदार थी लेकिन यह मूवी चली नहीं। लगभग 200 करोड़ रुपये में बनी यह मूवी केवल 41.65 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

ओ रोमियोImage Credit : Instagram03 / 07

ओ रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' को बनाने में निर्माताओं ने 150 करोड़ खर्च किए थे। फिल्म केवल 100 करोड़ रुपये ही कमाई पाई थी।

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूसImage Credit : Instagram04 / 07

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस

वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये मूवी कुल 7.36 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

राहु केतुImage Credit : Instagram05 / 07

राहु केतु

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 'राहू केतु' का बजट 20 से 25 करोड़ रुपये बताया गया है। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.6 करोड़ रुपये रहा था।

मर्दानी 3Image Credit : Instagram06 / 07

मर्दानी 3

'मर्दानी 3' का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा ही देखने को मिला। यह फिल्म बाकी पार्ट के मुकाबले कम कमाई कर पाई थी।

दो दीवाने शहर मेंImage Credit : Instagram07 / 07

दो दीवाने शहर में

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर' 30 करोड़ रुपये में बनी थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!