Ikkis Cast Fees: धर्मेंद्र को मिली थी कुल इतने रुपये सैलरी, अगस्त्य-सिमर लूट ले गए सारी मलाई

Ikkis Cast Fees: धर्मेंद्र से लेकर अगस्त्य नंदा ने फिल्म 'इक्कीस' में अपने किरदार को निभाने के लिए मुंहमांगी रकम चार्ज की है। तो चलिए इन एक्टर की फीस पर डालते हैं एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 23 2025, 13:22 IST
जानिए 'इक्कीस' के एक्टर्स की फीस...Image Credit : You Tube01 / 07

जानिए 'इक्कीस' के एक्टर्स की फीस...

Ikkis Cast Fees: नेशनल अवॉर्ड विनर श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है। यह मूवी सबसे कम उम्र के परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बेस्ड है। इस मूवी को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। फिल्म में धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े परदे पर देखा जाएगा। एक तरफ फिल्म को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही हाइप बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर 'इक्कीस' के एक्टर्स की सैलरी जानकार आपको हैरानी होने वाली है। तो चलिए जानते हैं किस एक्टर ने कितने रुपये फीस चार्ज की है।

अगस्त्य नंदाImage Credit : You Tube02 / 07

अगस्त्य नंदा

परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निभा रहे अगस्त्य नंदा को मेकर्स ने कथित तौर पर 70 लाख रुपये फीस दी है। इस मूवी में उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है।

जयदीप अहलावतImage Credit : You Tube03 / 07

जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत को भी 'इक्कीस' में अहम रोल निभाते हुए देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जयदीप अहलावत को 50 लाख रुपये फीस मिली है।

धर्मेंद्रImage Credit : You Tube04 / 07

धर्मेंद्र

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को निर्माताओं ने 'इक्कीस' में उनकी भूमिका के लिए 20 लाख रुपये बतौर फीस दी थी।

सिमर भाटियाImage Credit : You Tube05 / 07

सिमर भाटिया

सिमर भाटिया का भी रोल भी 'इक्कीस' में काफी दमदार होने वाला है। इस मूवी के लिए सिमर भाटिया को मेकर्स की ओर से 5 लाख रुपये मिले हैं।

कब रिलीज होगी 'इक्कीस'Image Credit : You Tube06 / 07

कब रिलीज होगी 'इक्कीस'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने 'इक्कीस' की रिलीज में बदलाव किया है। यह मूवी अब 1 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

धर्मेंद्र की है आखिरी फिल्मImage Credit : You Tube07 / 07

धर्मेंद्र की है आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर के दिन 89 साल की उम्र हो गया। 'इक्कीस' में दर्शक धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े परदे पर देख पाएंगे। यह फिल्म धर्मेंद्र के फैन्स के लिए बहुत खास होने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!