बॉलीवुड के स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो साल 2026 में शादी करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में कई ऐसे स्टार्स का भी नाम शामिल है जिनकी शादी की फैंस सालों से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन-सबा आजाद समेत कई बड़े नाम शामिल है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं साल 2026 में कौन-कौन से सितारे शादी करने वाले हैं।
बिग बॉस से शुरू हुआ ये प्यार अब शादी की ओर बढ़ रहा है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अक्सर साथ में फोटो डालते रहते हैं और 2026 में शादी की खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में है।
एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) काफी लंबे समय से सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद साल 2026 में शादी कर सकते हैं।
एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 28 फरवरी को शादी कर सकते हैं।
एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) गुपचुप तरीके से कबीर बहिया (Kabir Bahia) को डेट कर रही हैं। अभी हाल ही में कृति सेनन अपनी बहन की शादी में कबीर बहिया संग नजर आई थीं। इसके बाद से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लंबे समय से राहुल मोदी (Rahul Mody) को डेट कर रही हैं। इसको लेकर एक्ट्रेस कई बार रिएक्शन भी दे चुकी हैं। माना जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम लंबे समय से शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) से जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर साल 2026 में शादी कर सकते हैं।
धनुष (Dhanush) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की शादी को लेकर अभी तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन दोनों ने शादी की खबरों को फर्जी बताया है।