Hrithik Roshan ने EX-वाइफ की मौजूदगी में मनाया 52वां बर्थडे, GF सबा ने दिए बिकिनी पोज

Hrithik Roshan B'day Pics: एक्टर ऋतिक रोशन बीते दिन ही 52 साल के हुए हैं। इस खास मौके को ऋतिक रोशन ने परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय किया। ऋतिक के 52वें बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ-साथ एक्स वाइफ सुजैन भी मौजूद रहीं।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Jan 12 2026, 13:47 IST
Hrithik Roshan ने धूमधाम से मनाया 52वां बर्थडे, घरवालों के साथ रोशन हुई रातImage Credit : Instagram01 / 07

Hrithik Roshan ने धूमधाम से मनाया 52वां बर्थडे, घरवालों के साथ रोशन हुई रात

Hrithik Roshan B'day Pics: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने बीते दिन अपना 52वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस खास मौके को एन्जॉय करने के लिए ग्रीक गॉड ने एक यॉट बुक की थी, जिसमें उनके दोस्त और परिवारजन मौजूद थे। एक्टर की बर्थडे पिक्स इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको इन तस्वीरों के जरिए बताते हैं कि ऋतिक रोशन ने बर्थडे के मौके पर क्या-क्या किया?

Hrithik Roshan के नाम रहा बीता दिनImage Credit : Instagram02 / 07

Hrithik Roshan के नाम रहा बीता दिन

ऋतिर रोशन ने अपने 52वें बर्थडे पर खूब एन्जॉय किया, जिसकी झलक तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है। ऋतिक ने परिवार के लोगों के साथ-साथ कुछ खास दोस्तों को भी न्योता दिया था, जिन्होंने एक्टर का बर्थडे खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी दिखीं साथImage Credit : Instagram03 / 07

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी दिखीं साथ

ऋतिक रोशन का 52वां बर्थडे हो और उसमें सबा आजाद शामिल ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। तस्वीरों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद साथ में एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे की खुशी बता रही है कि एक-दूसरे के साथ इनकी दुनिया पूरी हो गई है।

Hrithik Roshan की एक्स-वाइफ भी दिखीं सेलीब्रेशन मेंImage Credit : Instagram04 / 07

Hrithik Roshan की एक्स-वाइफ भी दिखीं सेलीब्रेशन में

भले ही ऋतिक रोशन का पत्नी सुजैन के साथ तलाक हो चुका हो लेकिन वो बड़े मौकों पर उन्हें न्योता देना नहीं भूलते हैं। 52वें बर्थडे के मौके पर ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान भी दिखाई दीं। सुजैन और सबा दोस्त हैं, जिसकी झलक इस तस्वीर में दिख रही है।

Hrithik Roshan के बर्थडे को सबा आजाद ने बनाया खासImage Credit : Instagram05 / 07

Hrithik Roshan के बर्थडे को सबा आजाद ने बनाया खास

सबा आजाद एक भी ऐसा मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं, जिससे ऋतिक के चेहरे पर मुस्कुराहट आए। ऋतिक रोशन के 52वें बर्थडे को भी सबा ने खास बनाया और दोनों ने खूब एन्जॉय किया।

Hrithik Roshan ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में काटा केकImage Credit : Instagram06 / 07

Hrithik Roshan ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में काटा केक

एक्टर ऋतिक रोशन ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में केक काटा। इस तस्वीर से ही आप समझ सकते हैं कि वो सबका साथ पाकर कितने खुश थे।

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिए बिकिनी पोजImage Credit : Instagram07 / 07

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दिए बिकिनी पोज

सबा आजाद और ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के कूलेस्ट कपल्स में से एक हैं। ऋतिक के बर्थडे पर भी सबा ने बिकिनी पोज देकर ये साबित किया है कि इन्हें अपनी दुनिया में ही रहना पसंद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!