लॉकडाउन में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जिस तरह से ग्रो किया, उसकी जनता गवाह है। अधिकतर सीरीज उसी समय पॉपुलर हुई थी। वो दिन है और आज का दिन, जनता को इन सीरीज से इतना प्यार हो गया है की इसके दूसरे-तीसरे और चौथे सीजन तक की डिमांड कर रहे हैं। मेकर्स भी जनता की डिमांड को ध्यान में रखते हुए सीरीज को आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही आपको अपनी फेवरेट सीरीज का अगला पार्ट देखने को मिलेगा।
साल 2020 में एम एक्स प्लेयर पर आई बॉबी देओल की हिट सीरीज 'आश्रम' ने ओटीटी को हिलाकर रख दिया था। इस सीरीज को जनता ने भरपूर प्यार दिया था। सीरीज के 3 सीजन आए और तीनों ही हिट रहे। अब फैंस को इसके चौथे सीजन का इंतजार है। जो इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकता है।
दिल्ली क्राइम 3 की घोषणा हो गई है। यह अगले महीने नेटफलिक्स पर आ रहा है। इस सीरीज में दिल्ली के रियल लाइफ क्राइम स्टोरीज को पेश किया जाता है। इस बार सीजन 3 में हुमा कुरैशी ने भी एंट्री ली है, जिससे कहानी दिलचस्प बनती दिखाई दे रही है।
बच्चों और बड़ों सबका फेवरेट शो पंचायत अपने सीजन 4 से खूब पोपुलर हुआ। यह जनता के बीच इतना चर्चित है की इसके अगले पार्ट को लेकर डिमांड बढ़ती ही जा रही है। पंचायत 4 के रिलीज होने के बाद निर्माताओं ने बताया था कि इसका सीजन 5 भी आएगा।
जयदीप अहलावत की हिट सीरीज पाताल लोक, अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर इसकी डायलॉगबाजी तक हर चीज को पसंद किया गया था। पिछले साल सीरीज का पार्ट 2 आया था। अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है।
मनोज बाजपेयी और प्रियामणि की हिट सीरीज द फैमिली मैन के पहले दो सीजन हिट रहे। अमेजन प्राइम पर आई ये थ्रिलर-ड्रामा सीरीज काफी पसंद की गई थी। अब इसका तीसरा सीजन इस साल के एंड में रिलीज हो सकता है।
2024 में नेटफलिक्स पर आई सीरीज हिरामण्डी ने जनता के दिल पर काबू कर लिया था। सीजन खत्म होते ही मेकर्स ने कहा था कि इसका दूसरा पार्ट बनाया जाएगा। अब फैंस को इसके दूसरे सीजन का इंतजार है जो अगले साल तक रिलीज हो सकता है।