ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म 'फाइटर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.60 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
अजय देवगन और आर माधवन की धांसू फिल्म 'शैतान' का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।
करीना कपूर और तबू की लीड रोल वाली फिल्म 'क्रू' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.28 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में कपिल शर्मा भी नजर आए थे।
अजय देवगन की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मैदान' ने इस लिस्ट में धांसू एंट्री मारी है। फिल्म 'मैदान' ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.02 करोड़ रुपये कमाए थे।
यामी गौतम की एक्शन फिल्म 'आर्टिकल 370' का भी साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा है। यामी गौतम की इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 6.12 करोड़ रुपये रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना की फिल्म योद्धा को इस लिस्ट में 8वां स्थान मिला है। फिल्म योद्धा ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
23 फरवरी को रिलीज हुई विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे।