Father's Day 2026: बॉलीवुड स्टार्स ने खास अंदाज में मनाया फादर्स डे, कियारा के क्यूट पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Father's Day 2026: फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में धूम देखने के लिए मिली। कई स्टार्स ने इस दिन को पिता के नाम किया और उन्हें स्पेशल फील करवाया।​

Authored by: कविताUpdated Jun 21 2026, 15:44 IST
स्टार्स ने यूं खास बनाया फादर्स डे01 / 10

स्टार्स ने यूं खास बनाया फादर्स डे

Bollywood Stars Celebrate Father Day 2026: मां की ममता की बात हर जगह होती है लेकिन पिता के त्याग और जिम्मेदारियों के लिए बहुत कम ही लिखा गया है, लेकिन पिता को खास महसूस करवाने के लिए आज के जनरेशन साल का एक दिन पापा के नाम करती है। आज यानी 21 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। तमाम लोग अपने पिता को अलग अलग अंदाज में खास महसूस करवा रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड और टीवी जगत के कलाकारों ने फादर्स डे पर पोस्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

अथिया शेट्टी ने बेटी संग शेयर की केएल राहुल की फोटोImage Credit : Instagram02 / 10

अथिया शेट्टी ने बेटी संग शेयर की केएल राहुल की फोटो

अथिया शेट्टी ने फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी इवारा और पति केएल राहुल की फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। फैंस को ये फोटो काफी क्यूट लगी।

ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया यादImage Credit : Instagram03 / 10

ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद

ईशा देओल ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया। ईशा ने अपना और धर्मेंद्र का एक स्कैच फोटो शेयर की, जिस पर लव यू पापा लिखा। इस फोटो के साथ ईशा ने धर्मेंद्र को याद कर लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा।

हुमा कुरैशी ने पिता संग शेयर कीं ढेर सारी फोटोजImage Credit : Instagram04 / 10

हुमा कुरैशी ने पिता संग शेयर कीं ढेर सारी फोटोज

फादर्स डे के मौके पर हुमा कुरैशी ने अपने पिता संग बहुत सारी फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में हुमा ने पिता संग खास बॉन्ड दिखाया है, जो काफी क्यूट है। इस तस्वीर में हुमा अपने पिता को जीभ चिढ़ाती दिख रही हैं।

काजल अग्रवाल ने पिता और बेटे पर लुटाया प्यारImage Credit : Instagram05 / 10

काजल अग्रवाल ने पिता और बेटे पर लुटाया प्यार

काजल अग्रवाल एक बेटे की मां है और फादर्स डे के मौके पर काजल ने अपने बेटे और पति का बॉन्ड दिखाया है। इस तस्वीर में काजल के पति गौतम किचलू अपने बेटे को किस कर रहे हैं और काजल बस कैमरे की तरफ पोज दे रही हैं। इस पोज से पता चल रहा है कि काजल दोनों के बीच कबाब में हड्डी वाला महसूस कर रही हैं।

काजोल ने पिता  और मां को किया यादImage Credit : Instagram06 / 10

काजोल ने पिता और मां को किया याद

एक्ट्रेस काजोल ने भी फादर्स डे के मौके पर पापा और मां की पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में शोमू मुखर्जी और तनुजा कपल पोज दे रहे हैं। हालांकि, दोनों के बीच थोड़ी सी दूरी है, जो उस जमाने की तस्वीरों में दिखना आम बात है।

करण देओल ने शेयर की इमोशनल फोटोImage Credit : Instagram07 / 10

करण देओल ने शेयर की इमोशनल फोटो

फादर्स डे के मौके पर करण देओल ने पिता सनी के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म बंटवारे के सेट से एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ही भावुक हैं। इस फोटो के साथ करण ने प्यार भरा कैप्शन लिखा।

कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ को विश करवाया स्पेशलImage Credit : Instagram08 / 10

कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ को विश करवाया स्पेशल

कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी की तरफ से पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को फादर्स डे विश किया है। इस मौके पर कियारा ने एक डिश पर आम के टुकड़े से डेड लिखा है, जो काफी क्यूट है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में सिद्धार्थ के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा है।

अंकिता लोखंडे ने पिता को किया यादImage Credit : Instagram09 / 10

अंकिता लोखंडे ने पिता को किया याद

अंकिता लोखंडे ने फादर्स डे पर पिता को याद किया है। उन्होंने पिता और भाई के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस त्वीर में उन्होंने पिता के लिए आई लव यू लिखा। इसके अलावा, अंकिता ने मां के साथ भी एक फोटो शेयर की। अंकिता को पिता के जाने के बाद मां से ही दोनों का प्यार मिला है।

रुबीना दिलैक ने अभिनव को विश किया फादर्स डेImage Credit : Instagram10 / 10

रुबीना दिलैक ने अभिनव को विश किया फादर्स डे

रुबीना दिलैक इन दिनों कैपटाउन में हैं और वहां से उन्होंने अपने पति अभिनव के लिए फादर्स डे का पोस्ट किया है। रुबीना ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!